{"_id":"59c69fad4f1c1b2a688b616b","slug":"21506189229-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती पर कांच के टुकड़े से हमला, लहूलुहान किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती पर कांच के टुकड़े से हमला, लहूलुहान किया
Updated Sat, 23 Sep 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
युवती पर कांच के टुकड़े से हमला, लहूलुहान किया
- फोटो : लखीमपुर खीरी, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोला गोकर्णनाथ (लखीमपुर खीरी)।
नगर की खुटार रोड स्थित पुलिस चौकी से चंद कदम दूर विकास चौराहा के निकट भीड़ के सामने एक युवक ने युवती पर कांच के टुकड़े से ताबड़तोड़ हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। इसी बीच लोगों को एकत्र होता देख आरोपी मौके से भाग निकला। हालांकि बाद में पुलिस ने उसे पकड़ लिया। युवती को गंभीरावस्था में सीएचसी ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उधर, जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने युवती की हालात सामान्य होना बताई है। पुलिस ने युवती के ताऊ की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ छेड़खानी करने और जान से मारने के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी प्राइवेट वाहन चालक है।
नगर के मोहल्ला पश्चिमी दीक्षिताना निवासी एक युवती शनिवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे विकास चौराहे के पास बाईपास मार्ग पर जा रही थी तभी रोड के किनारे स्थित एक दुकान पर बैठे युवक ने उसे दुकान पर बुला लिया। वहीं पर युवती और युवक में कहासुनी होने लगी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक ने काउंटर में लगी शीशे की पट्टी निकालकर युवती की गर्दन, दोनों हाथों पर दे मारी, जिससे युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। उधर, युवती के ताऊ ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी भतीजी एमए फाइनल की छात्रा है और वह सहेली के यहां प्रैक्टिकल की कॉपी लेने जा रही थी। विकास चौराहे के पास स्थित एसबी बैंगिल कॉस्मेटिक स्टोर के पास बैठा आरोपी अंशू दीक्षित निवासी गांव जहॉनपुर भतीजी के साथ जोर जबरदस्ती व छेड़खानी करते हुए चूड़ी की दुकान में खींचने लगा। भतीजी के विरोध करने पर दुकान के काउंटर से शीशे का नुकीला टुकड़ा उठाकर प्राणघातक हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। इसी बीच लोगों के ललकारने पर वह भाग निकला।
विज्ञापन
गोला में सरेआम लड़की पर प्राणघातक हमले का मामला अत्यंत गंभीर है। घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल टीमें दौड़ाकर आरोपी को पकड़ लिया गया है। पीड़िता के ताऊ की ओर से संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी को जेल भेजा जाएगा।
- डॉ. एस. चन्नप्पा