{"_id":"5995977a4f1c1bc5558b4736","slug":"21502975866-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलग-अलग स्थानों पर तीन महिलाओं की चोटी कटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अलग-अलग स्थानों पर तीन महिलाओं की चोटी कटी
Updated Thu, 17 Aug 2017 06:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। जिले में महिलाओं की चोटी कटने की घटनाओं का सिलसिला लगातार जारी है। बुधवार देर रात से बृहस्पतिवार दोपहर बाद तक तीन महिलाओं की चोटी कट गईं।
खीरी टाउन। खीरी के निकट झसिया गांव में बीती रात शौच को जा रही कुतुबुद्दीन की पत्नी जाहिरा की चोटी कट गई। घर के बाहर उसको अचानक चक्कर आया और वह बेहोश होकर गिर गई। परिवारवालों ने उसे उठाया तो उसकी चोटी कटी थी। परिवारवालों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
संसारपुर। कस्बा निवासी रामनरेश यादव की पुत्री रजनी की चोटी बृहस्पतिवार सुबह अचानक कट गई। रजनी सुबह कमरे में चाय पी रही थी। उसके भाई अशोक यादव को कमरे में कुछ गिरने की आवाज सुनाई पड़ी। वह दौड़ कर कमरे के भीतर गया तो वहां उसकी बहन रजनी बेसुध पड़ी थी और उसके बाल एक तरफ कटे पड़े थे। बाद में परिवार वाले उपचार के लिए रजनी को बांकेगंज सीएचसी ले गए। उपचार के बाद होश में आई रजनी सिर में तेज दर्द बता रही है।
विज्ञापन
कुकरा। मैलानी थाना क्षेत्र के गांव पहाड़पुर में कल्लू की पत्नी कविता की चोटी कट गई। वह शाम को श्रंगार कर रही थी, कुछ सामान लेने के लिए वह कमरे में गई वहीं उसकी चोटी कट गई और वह बेसुध हो गई। परिवार वालों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया है।