फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   तहसीलदार ने बालू भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी, सीज

तहसीलदार ने बालू भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी, सीज

Sun, 06 Aug 2017 05:04 PM IST
Updated Sun, 06 Aug 2017 05:04 PM IST
विज्ञापन
तहसीलदार ने बालू भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी, सीज
विज्ञापन

बेलरायां खीरी (लखीमपुर खीरी)। कोतवाली तिकुनियां और सिंगाही थाना क्षेत्र में पुलिस की मिलीभगत से काफी समय से अवैध रूप से मिट्टी और बालू का खनन का कारोबार चल रहा है। शनिवार को तहसीलदार ने अवैध खनन कर बालू भरकर लाई जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़कर बेलरायां चौकी पुलिस को सौंप दिया। पुलिस पहले तो वाहन को सीज करने में टालमटोल करती रही, लेकिन मामला जब एसपी के संज्ञान में पहुंचा तो पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीज कर दिया।

सिंगाही और कोतवाली तिकुनियां में खनन माफिया बड़े पैमाने पर सक्रिय हैं। बताते हैं कि ग्राम सिंगहाखुर्द निवासी एक खनन माफिया सिंगाही और तिकुनियां पुलिस से साठगांठ कर प्रतिदिन जौराहा नदी से अवैध रूप से बालू खनन कर महंगे दामों पर बिक्री कर रहा था। शनिवार को निघासन तहसीलदार पूरन सिंह राना तथा नायब तहसीलदार ज्ञान प्रताप बाढ़ निरीक्षण के लिए क्षेत्र में दौरे पर आए थे। इस दौरान बेलरायां रेलवे स्टेशन के मुख्य मार्ग पर बालू भरी ट्रैक्टर ट्रॉली जाती हुई दिखाई दी। इस पर तहसीलदार के आदेश पर राजस्व कानूनगो अनिल शुक्ला ने जब ट्रॉली रोककर कागज मांगे तो चालक कोई कागज नहीं दिखा सका। अधिकारियों ने पड़ताल की तो पता चला कि बालू अवैध तरीके से भरकर लाई गई है। तहसीलदार ने अवैध खनन के तहत कार्यवाही करने के निर्देश देते हुए ट्रैक्टर ट्रॉली को बेलरायां चौकी पुलिस को सौंप दिया, लेकिन कुछ सफेदपोश छुटभैया नेताओं के सिफारिश और खुद की संलिप्तता होने के कारण पुलिस पहले तो कार्रवाई करने से कतराती रही, लेकिन बाद में बाढ़ का निरीक्षण करने पहुंचे एसपी डॉ. एस चन्नप्पा को जब इस मामले की जानकारी हुई तो पुलिस ने आनन-फानन में ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीज कर दिया। चौकी प्रभारी यदुवीर सिंह ने बताया कि बालू भरी ट्रैक्टर ट्रॉली को सीज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

00000000000000000
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed