{"_id":"598076c04f1c1bd3558b456c","slug":"21501591232-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में युवक की मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध हालात में युवक की मौत, हत्या का आरोप
Updated Tue, 01 Aug 2017 06:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली क्षेत्र की शांति बिहार कॉलोनी निवासी अंकित गुप्ता(33) की उसके ही कमरे में सोमवार की देर शाम तबीयत बिगड़ गई। पत्नी की सूचना पर परिवारवाले उसे जिला अस्पताल लेकर आएं जहां डॉक्टर ने अंकित को मृत घोषित कर दिया। उधर सूचना पर पहुंचे अंकित के ससुरालियों ने परिवारवालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए बवाल शुरू कर दिया। घर में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को बमुश्किल समझा बुझाकर शांत कराया।
शांति बिहार कॉलोनी निवासी अंशुल गुप्ता ने बताया कि सोमवार को वह लखनऊ गया था। घर पर उसकी पत्नी, छोटा भाई अंकित गुप्ता अपनी पत्नी के साथ थे। वह दोनों भाई एक ही मकान में अलग-अलग कमरों में रहते हैं। देर रात वह लखनऊ से वापस घर लौटे। रात करीब 10 बजे भाई अंकित की पत्नी सोनाली गुप्ता ने उसके कमरे का दरवाजा खटखटाया और बताया कि अंकित की तबीयत काफी खराब हो गई है। वह बोल भी नहीं पा रहा है। इस पर वह लोग परेशान हो उठे और शहर में रह रहे चाचा करुणेश को फोन कर मामले की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे चाचा के साथ वह भाई को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर अंकित की मौत की जानकारी जब ससुराल वालों को हुई तो सीतापुर स्थित उसकी ससुराल के लोग रात करीब 12.30 बजे घर पहुंचे। अंशुल का आरोप है कि ससुरालियों ने उस पर ही जहर देकर मार डालने का आरोप लगाते हुए गालीगलौज की और घर में तोड़फ़ोड़ शुरू कर दी। एलईडी, फ्रिज, एसी सहित काफी सामान तोड़फोड़ दिया। इस पर उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर रात में ही एलआरपी चौकी इंचार्ज सुनील कुमार सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और समझा बुझाकर शांत कराया। एलआरपी चौकी इंचार्ज ने बताया कि ससुरालियों ने जहर देकर मार डालने का आरोप लगाते हुए घर में तोड़फोड़ की है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। अभी किसी ने कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी है।