फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Wrestler dies by hanging; names three people as responsible in suicide note

Hisar News: पहलवान ने फंदा लगा दी जान, सुसाइड नोट में तीन लोगों को ठहराया जिम्मेदार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Wrestler dies by hanging; names three people as responsible in suicide note
कुश्ती पहलवान धीरेन्द्र।
नारनौंद। बास खुर्द गांव में बुधवार रात 18 वर्षीय एक पहलवान ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने वीरवार सुबह भैंसों के बाड़े से उसका शव बरामद किया। पैंट की जेब से मिले सुसाइड नोट के आधार पर तीन आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। हांसी के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


बास थाने से जांच अधिकारी जय सिंह के मुताबिक संजय ने रिपोर्ट में बताया कि उसका चचेरा भाई धीरेंद्र बुधवार रात करीब आठ बजे घर आया था। खाना खाने के बाद वह भैंसों के बाड़े में सो गया। सुबह करीब पांच बजे पानी की सप्लाई आने पर वह अपने चाचा के परिवार को बताने गया। उसने गेट खोला तो बाडे़ में धीरेंद्र का शव फंदे पर लटका मिला। परिजनों को सूचना देने के साथ ही डायल 112 पर कॉल की। कुछ ही देर में पुलिस और सीन ऑफ क्राइम टीम मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारा। धीरेंद्र की पैंट की दायीं जेब से सुसाइड नोट मिला। इसमें उसने प्रेमनगर निवासी मनजीत और शक्ति व बिजली बोर्ड में प्रेमनगर में कार्यरत विक्की को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है।
विज्ञापन


मां से बुधवार सुबह ही 48 हजार रुपये लेकर गया था

संजय ने पुलिस को बताया कि धीरेंद्र बुधवार सुबह अपनी मां से 48 हजार रुपये लेकर भिवानी गया था। मां ने उससे खैरियत पूछी तो उसने सब ठीक होने की बात कही थी। पुलिस ने परिजनों के बयान और सुसाइड नोट के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। फिलहाल लेनदेन को लेकर किसी विवाद की आशंका के एंगल से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भिवानी में करता था कुश्ती का अभ्यास

संजय ने बताया कि करीब तीन वर्ष पहले धीरेंद्र हिसार जिले की ओर से कुश्ती प्रतियोगिताओं में भाग लेता था। उसका चयन भिवानी के साई सेंटर में भी हो गया था लेकिन करीब दो वर्ष पहले पिता की मृत्यु के बाद उसने सेंटर छोड़ दिया। इसके बाद से भिवानी के भीम स्टेडियम में कुश्ती का अभ्यास कर रहा था। धीरेंद्र का एक बड़ा भाई भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed