{"_id":"6ad13476b336e60d9d01b8c2","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-sjam1011-141793-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: उधमपुर-तनाल मार्ग पर अनियंत्रित होकर खेत में लुढ़की मैटाडोर, 18 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: उधमपुर-तनाल मार्ग पर अनियंत्रित होकर खेत में लुढ़की मैटाडोर, 18 घायल
विज्ञापन
हादसे का शिकार हुई मेटाडोर।
- फोटो : udhampur news
उधमपुर। उधमपुर से तनाल की ओर जा रही यात्रियों से भरी एक मैटाडोर हादसे का शिकार हो गई। वाहन के अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेतों में पलटने से उसमें सवार सभी 18 यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई, जिसे सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत राहत एवं बचाव कार्य के लिए दौड़ पड़े। घायलों को जीएमसी में भर्ती करवाया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मैटाडोर उधमपुर से सवारियां भरकर तनाल की तरफ रवाना हुई थी। जैसे ही वाहन दलपड़ गांव के पास पहुंचा, चालक ने अचानक वाहन से नियंत्रण खो दिया। देखते ही देखते मैटाडोर सड़क से फिसलकर नीचे लुढ़क गई। वाहन के अंदर बैठे यात्रियों में कोहराम मच गया।
घटना की सूचना मिलते ही लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू कर दिया। वहीं स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अमला तुरंत मौके पर पहुंचा। स्थानीय लोगों और पुलिस के संयुक्त प्रयासों से सभी घायलों को तुरंत बाहर निकाला गया और तत्परता दिखाते हुए जीएमसी उधमपुर पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम घायलों के इलाज में जुटी हुई है। हादसे में 4 साल के मासूम बच्चे आरुष और 9 साल के अखिलेश सहित कई महिलाएं भी गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। जीएमसी में घायलों के परिजनों का तांता लगा हुआ है। डॉक्टरों के अनुसार कुछ घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है, जिनका विशेष उपचार किया जा रहा है। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
घायलों में ये लोग शामिल
1 अनु देवी (19) पुत्री गोविंद राम निवासी प्रोवा, उधमपुर
2 गायत्री देवी (62) पत्नी स्व. बद्री नाथ प्रोवा
3 शीलो देवी (35) पत्नी संजय कुमार प्रोवा
4 ओम प्रकाश (63) पुत्र मंगत राम सरसू
5 दर्शन कुमार (46) पुत्र बंसी लाल निवासी तनाल, उधमपुर
6 अशोक (50) पुत्र चेत राम गढ़ी, उधमपुर
7 सुदेश (32) पुत्र काका राम प्रोवा
8 मनीषा शर्मा (21) पत्नी कृष्ण कुमार तनाल
9 सोहन (38) पुत्र श्याम लाल तनाल
10 अनिल (35) पुत्र देस राज तनाल
11 ज्योति (26) पत्नी दर्शन कुमार प्रोवा
12 काजल (24) पत्नी दीपक प्रोवा
13 अखिलेश (9) पुत्र नारायण दत्त प्रोवा
14 आरुष (4) पुत्र दर्शन प्रोवा
15 मीनाक्षी (22) पत्नी सुनील कुमार प्रोवा
16 हरि दत्त (45) पुत्र ओम प्रकाश प्रोवा
17 जोगिंदर (21) पुत्र ओम प्रकाश तनाल
18 अजय (27) पुत्र काका राम प्रोवा