फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   फैंसिंग किए तार के करंट से ग्रामीण की हुई मौत

फैंसिंग किए तार के करंट से ग्रामीण की हुई मौत

Sun, 27 Jan 2019 10:06 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jan 2019 10:06 PM IST
विज्ञापन
फैंसिंग किए तार के करंट से ग्रामीण की हुई मौत

विज्ञापन
फेंसिंग किए तार के करंट से ग्रामीण की हुई मौत

पलियाकलां। इलाके के निषादनगर घोला गांव में खेत में फसल बचाने के लिए लगाए गए विद्युत फेंसिंग तार की चपेट में आने से एक ग्रामीण की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भिजवाया है। उधर, मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

गांव निषादनगर निवासी पारसनाथ के अनुसार इलाके के एक सिख फार्मर के खेत के चारों तरफ फसल बचाने के लिए बिजली का तार लगाया गया है। बीती शनिवार को उनका 35 वर्षीय पुत्र पृथ्वीपाल चारा काटने के लिए गया था। अचानक वह लगाए गए बिजली तार की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर आननफानन में पृथ्वीपाल के परिजन मौके पर पहुंच गए और उन्होंने संपूर्णानगर थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद एसओ आदर्श कुमार सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भिजवाया है। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी। परिजनों ने सिख फार्मर पर आरोप लगाते हुए वन विभाग की भूमि पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। साथ ही तार फेंसिंग लगाकर जंगली जानवरों को भी मारने का आरोप जड़ा है। फिलहाल अभी तक पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है। उधर पृथ्वीपाल की मौत की खबर पर विधायक रोमी साहनी गांव पहुंचे। यहां उन्होंने मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाते हुए मृतक की मां मालती देवी को बीस हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी है। साथ ही पुलिस को उचित कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए हैं। परिजनों से विधायक ने आगे भी मदद का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed