{"_id":"5b2cdf984f1c1b6d4d8b7e5e","slug":"201529667480-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में महिला की मौत, हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध हालात में महिला की मौत, हंगामा
Updated Fri, 22 Jun 2018 05:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में महिला की मौत, हंगामा
फर्श पर शव पड़ा देख भड़के मायके वाले
महेवागंज-सुंदरवल। थाना फूलबेहड़ के कैलासपुरवा जंगल नंबर नौ के मजरा मेंहदी गांव में गुरुवार रात संदिग्ध हालत में उमेश की पत्नी 25 वर्षीय मीना की मौत हो गई। मृतका के पिता ने पति और सास ससुर पर दहेज के लिए बेटी की गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति समेत तीन लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया है।
गोंडा जिले के थाना परसपुर क्षेत्र के गांव बम्हनपुर मदार माझा निवासी पुरवासी निषाद ने बताया की चार साल पहले उन्होंने अपनी पुत्री 25 मीना की शादी थाना फूलबेहड़ के कैलासपुरवा जंगल नंबर नौ के मजरा मेंहदी निवासी उमेश के साथ की थी। मीना के दो वर्ष का एक पुत्र भी है। शादी के बाद पति उमेश ससुर और सास ने दहेज में बाइक, एक लाख रुपये आदि की मांग की थी। इसको लेकर पति व ससुराल के अन्य लोग मीना को प्रताड़ित करने लगे। दो साल पहले भी मीना को मारपीट कर घर से निकाल दिया गया था। तब से बेटी मायके में थी। दो महीने पहले ही पति उमेश उसे लेकर आया था और उसे प्रताड़ित करने लगा। गुरुवार रात पति और उसके घरवालों ने पुत्री मीना की गला दबाकर हत्या कर दी। आत्महत्या का मामला बनाने के लिए शव बडेर से लटका दिया। रात में बेटी की मौत की सूचना मिली। मायके के लोग ससुराल पहुंचे तो बेटी का शव जमीन पर पड़ा देख। इस पर मायके पक्ष के लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर इंस्पेक्टर फूलचंद भारती मौके पर पहुंच गए और मायके वालों को समझा बुझाकर शांत कराया। इंस्पेक्टर ने बताया कि प्रथम दृष्टया गला कसने से मौत होने का अनुमान लग रहा है।