{"_id":"5a3e84ea4f1c1bc5758bad61","slug":"201514046698-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशुबाड़ा में सोते समय ग्रामीण की धारदार हथियार से हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पशुबाड़ा में सोते समय ग्रामीण की धारदार हथियार से हत्या
Updated Sat, 23 Dec 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
हत्यया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रजागंज (लखीमपुर खीरी)।
कोतवाली गोला क्षेत्र के ग्राम बैकुंठा में शुक्रवार की रात में घर के बाहर पशुबाड़ा में सो रहे एक ग्रामीण की धारदार हथियारों से सिर और चेहरे को गोदकर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी होने के बाद परिवार वालों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंचे सीओ गोला और कोतवाल ने घटनास्थल पर परिवार वालों के बयान दर्ज किए। मृतक की पत्नी शशि देवी ने जमीन की रंजिश में हत्या करने का आरोप लगाते हुए गांव के ही छह लोगों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उधर, शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अत्याधिक रक्तस्राव से मौत होना दर्शाया गया है।
ग्राम बैकुंठा निवासी विश्वनाथ सिंह (42) रात्रि में अपने घर के बाहर कुछ दूर बने पशुबाड़ा में रहते थे। शुुक्रवार की रात को भी खाना खाने के बाद उसी पशुबाड़े में लेटे हुए थे। मृतक की पत्नी शशि देवी ने बताया कि 23 दिसंबर की रात एक बजे उसके पति विश्वनाथ सिंह के चिल्लाने की आवाज सुनकर वह और उसका देवर महेश सिंह, संतोष सिंह पशुबाड़ा की तरफ दौड़े तो गांव के ही रमेश सिंह, रामनरायन सिंह, अजयपाल सिंह, पप्पू सिंह, रंजीत सिंह, जसपाल सिंह को धारदार हथियारों से लैस भागते हुए देखा। घटनास्थल पर बिजली की पर्याप्त रोशनी थी। पास जाकर देखा तो उसके पति विश्वनाथ की खून से लथपथ लाश पड़ी थी।
शशि का कहना है कि घर से कुछ दूरी पर ही उनका एक अन्य देवर सरनाम सिंह भी रहता है। शशि का कहना है कि आरोपी रमेश सिंह उसके देवर सरनाम सिंह की दो बीघा जमीन पिछले दो वर्षों से जबरन जोत रहा था। जमीन को लेकर दो दिन पूर्व विश्वनाथ सिंह ने रमेश सिंह और उसके भाइयों से जमीन छोड़ने को कहा था, जिस पर बात बढ़ गई थी। इसी बीच रमेश सिंह ने विश्वनाथ सिंह को जान से मारने की धमकी दी थी। पत्नी का कहना है कि जमीन छुड़वाने के लिए पति की लगातार दखलंदाजी की रंजिश में ही रमेश और उसके भाइयों आदि ने उनकी धारदार हथियार से हत्या कर दी है। सुबह सूचना पाकर सीओ अभिषेक प्रताप, कोतवाल संजय त्यागी ने गांव में घटनास्थल का जायजा लेकर परिवार वालों के बयान लिए हैं।
विज्ञापन
हत्या के पीछे प्रथम दृष्टया जमीन की रंजिश का मामला सामने आ रहा है। मृतक की पत्नी की तहरीर पर गांव के ही छह लोगों के रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। सभी आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश में दबिशें दी जा रही हैं। विवेचना कर जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कराया जाएगा।
- अभिषेक प्रताप, सीओ गोला।