फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   सड़क हादसे में अधेड़ महिला समेत तीन की मौत

सड़क हादसे में अधेड़ महिला समेत तीन की मौत

Tue, 17 Oct 2017 11:27 PM IST
Updated Tue, 17 Oct 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में अधेड़ महिला समेत तीन की मौत
लीड
विज्ञापन

17 जीएलपीएच 9
सड़क हादसे में महिला समेत तीन की मौत
- एक महिला की हालत गंभीर, लखनऊ रेफर, गोला, फरधान क्षेत्र में हुए हादसे
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी।
जिले में दो स्थानों पर हुए सड़क हादसों में नेपाली महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि महिला की 30 वर्षीय पुत्री घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है। मरने वालों में अधेड़ महिला नेपाल की रहने वाली है, जबकि ट्रेवल बस चालक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
रजागंज। पहला हादसा सोमवार की रात पीलीभीत-बस्ती हाईवे पर गोला कोतवाली क्षेत्र के गांव मुड़िया के पास हुआ। लखीमपुर की तरफ से गोला जा रही टूरिस्ट बस की सामने से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार नेपाल निवासी फूलमा देवी (55) और ट्रेवल बस चालक की मौत हो गई, जबकि मृतका की 30 वर्षीय पुत्री मीना देवी पत्नी किशन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों वाहनों की भिड़ंत पर हुए धमाके पर गांव के रामखिलावन, गौतम कुमार, दिनेश आदि घटनास्थल पर पहुंच गए और हादसे की जानकारी कोतवाली पुलिस को सूचना दी। सूचना पर कोतवाल मधुकांत मिश्र, हल्का दरोगा कन्हैयालाल यादव के साथ मौके पर पहुंच गए और बस के अंदर फंसे चालक समेत दोनों महिलाओं को बाहर निकालकर सीएचसी फरधान भिजवाया, जहां डॉक्टर ने चालक और फूलमा देवी को मृत घोषित कर दिया, जबकि मृतका फूलमा देवी की 30 वर्षीय पुत्री मीनादेवी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां हालत में सुधार न होने पर डॉक्टर ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाल ने बताया कि घायल मीना देवी ठीक से पूरी बात और पता नहीं बता पा रही है। उसने नेपाल से हिमाचल प्रदेश जाने की बात बताई है। ट्रेवल में चालक सहित सिर्फ तीन लोग ही सवार थे।
विज्ञापन

मोहम्मदी। कोतवाली क्षेत्र के गांव राजगढ़ निवासी 36 वर्षीय बुधपाल मंगलवार की शाम करीब छह बजे पिपरियाधनी से दवा लेकर अपने घर जा रहा था। पिपरियाधनी में पेट्रोल पंप के पास पीछे से आ रहे कंटेनर ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी, जिससे वह जख्मी हो गया। पुलिस ने उसे मोहम्मदी सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कंटेनर को कब्जे में ले लिया है। सूचना पर मृतक की पत्नी अस्पताल पहुंची। जहां उसका रो रोकर बुरा हाल है। मृतक अपने पीछे पुत्री किरन 12, पुत्र राजकमल 8 और 15 दिन का शिशु छोड़ गया है। दीपावली के पहले हुई मौत से उसका परिवार टूट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अलग अलग हादसों में कई घायल
गोला गोकर्णनाथ/रजागंज। नेपाल से दिल्ली जा रही एसी बस ने मैजिक में टक्कर मार दी, जिससे अनियंत्रित मैजिक ने बाइक में टक्कर मारी। इस घटना में बाइक सवार और मैजिक के कई यात्री घायल हो गए। पुलिस ने नेपाल की बस को नानक चौकी में खड़ी करा लिया है।
रुपैडिहा से दिल्ली जा रही नेपाल की बस ( 6 ख 8451) ने गोला लखीमपुर मार्ग पर ग्राम शहाबुद्दीनपुर के आगे चल रही मैजिक में टक्कर मार दी। मैजिक की भी रफ्तार तेज होने से बाइक के साथ खड़े दो युवकों थाना गोला क्षेत्र के ग्राम रमुआपुर निवासी सचिन (25) और रफाकत (35) को मैजिक ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर घायल हो गए। बस की टक्कर से अनियंत्रित हुई सवारियों से भरी मैजिक सड़क के नीचे खड्ड में जाकर गिर र्गइं। गनीमत रही कि मैजिक पलटी नहीं अन्यथा दर्जनों यात्रियों की जानें जा सकती थीं। सूचना पर पहुंची यूपी 100 पुलिस अपनी गाड़ी से सीएचसी गोला ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद रफाकत को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने नेपाल की बस को नानक चौकी में खड़ी करा ली है।



घर के बाहर बंधे
दो भैंसे चोरी
गोला गोकर्णनाथ।
हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव अहमदनगर में घर के बाहर बंधे भैंसा की जोड़ी को चोरों ने रात में चुरा लिया है। गांव निवासी राजेंद्र कुमार के घर के बाहर उनकती भैंसा जोड़ी बंधी थी। बताया जाता है कि 16/17 अक्तूबर की रात चोर राजेंद्र कुमार की भैंसा जोड़ी चुरा कर फरार हो। पीड़ित ने चोरी की तहरीर हैदराबाद थाना में दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed