{"_id":"5975f42b4f1c1b13158b47de","slug":"201500902443-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन से कटकर युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन से कटकर युवक की मौत
Updated Mon, 24 Jul 2017 06:50 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मैलानी (लखीमपुर खीरी)। मैलानी से बहराइच जा रही ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गई। जीआरपी चौकी प्रभारी फूल सिंह ने बताया कि स्टेशन मास्टर ने मेमो दिया कि मैलानी-बहराइच पैसेंजर 52242 से सहायक मंडल अभियंता कार्यालय के पास एक व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। रेलवे पुलिस को युवक का क्षत-विक्षत शव रेल पटरी पर मिला। मृतक की जेब से पलिया से मैलानी का रेल टिकट मिला, जिस पर पूर्वान्ह साढ़े 11 बजे का समय अंकित था। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि वह दोपहर में ट्रेन से मैलानी पहुुंचा और शाम को वापस पलिया जा रहा होगा। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। उसकी उम्र लगभग 40 वर्ष है। वह स्लेटी पैंट, नीली सफेद चेकदार शर्ट, पटरे की हाथ की सिली अंडरवियर पहने है। उसका जिस्म मजबूत, बाल काले हैं।