फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The death of innocent women fell in fights laps Chitkkr

महिलाओं के झगड़े में गोद से छिटककर गिरे मासूम की मौत

Mon, 21 Sep 2015 10:25 PM IST
मैगलगंज (लखीमपुर खीरी)।
मैगलगंज (लखीमपुर खीरी)। Updated Mon, 21 Sep 2015 10:25 PM IST
विज्ञापन
The death of innocent women fell in fights laps Chitkkr
थाना क्षेत्र के गांव नई बस्ती खखरा में दो महिलाओं के विवाद में एक महिला के 20 दिन के दुधमुंहे बच्चे की जान चली गई। पीड़ित महिला का आरोप है कि पड़ोस की महिला ने उसके बच्चे को गोद से खींचकर जमीन पर पटक दिया। इसके बाद आरोपी महिला और उसके बेटे फरार हो गए। पीड़ित परिवार घायल बच्चे को लेकर पहले थाने पहुंचा, जहां सूचना देने के बाद अस्पताल जाते समय बच्चे ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इस संबंध में महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

नई बस्ती खखरा निवासी टेंपो चालक अरविंद गौतम की पत्नी सुमन अपने बच्चों के साथ घर पर थी, अरविंद घर नहीं लौटा था। पड़ोस में रहने वाली एक महिला अपने बेटों के साथ रविवार की रात साढ़े नौ बजे अरविंद गौतम के घर पहुंची। आरोप है कि पड़ोसी महिला ने सुमन पर चुगली करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सुमन ने महिला के आरोप को निराधार बताते हुए विरोध किया तो गुस्से में आग बबूला होकर महिला ने सुमन की गोद से 20 दिन के बच्चे को खींचकर जमीन पर पटक दिया। इसके बाद आरोपी महिला और उसके बेटे भाग निकले। पीड़ित महिला बेसुध हुए बच्चे को लेकर थाने पहुंची, जहां सूचना देने के बाद बच्चे का इलाज कराने के लिए अस्पताल जा रही थी, इसी दौरान रास्ते में बच्चे ने दम तोड़ दिया। मृतक के पिता अरविंद गौतम की तहरीर पर पुलिस ने अनुराग, अमन और उसकी मां के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है और शव का पोस्टमार्टम कराया है। इस संबंध में सीओ मितौली मिथिलेश दीक्षित और एसओ जावेद अख्तर ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसओ ने बताया कि तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। तीनों आरोपी घर पर ताला डालकर फरार हो चुके हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed