{"_id":"39cae59ec50851d0443d6557251e7b9d","slug":"2-97-lakh-farmers-flown-by-jeep-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान की जीप से 2.97 लाख उड़ाए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किसान की जीप से 2.97 लाख उड़ाए
पलियाकलां।
Updated Fri, 10 Apr 2015 07:04 PM IST
विज्ञापन
विशनुपुर निवासी एक किसान की जीप से किसी ने 2.97 लाख रुपये उड़ा दिए। इस मामले में किसान ने पुलिस को अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।
विशनुपुर नौगवां निवासी मिल्खा सिंह के पुत्र बलवीर सिंह शुक्रवार को पलिया आए थे। उन्होंने यहां इलाहाबाद बैंक से पांच लाख रुपये निकाले और फिर स्टेशन रोड गए। वहां उन्होंने किसी को करीब दो लाख रुपये से अधिक का भुगतान किया और इसके बाद उनके पास करीब दो लाख 97 हजार रुपये रह गए जो उन्होंने अपने पास वाली सीट के पास स्थित डिग्गी पर रख दिए। फिर वह जीप से मेलागेट पहुंचे और वहां किसी दुकान पर चले गए। जब वह वापस आए तो जीप की डिग्गी पर रखी रकम गायब थी। यह देखकर उनके होश उड़ गए। वह थाने पहुुंचे और आपबीती बताई। इसके बाद उन्होंने पुलिस को अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी। माना जा रहा है कि कोई शातिर उनका बैंक से ही पीछा कर रहा था, जिसने मौका देखकर रकम पार कर दी।