फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   सराफ के साथ हुई लूट की घटना डकार गई पुलिस

सराफ के साथ हुई लूट की घटना डकार गई पुलिस

Tue, 25 Sep 2018 12:30 AM IST
Updated Tue, 25 Sep 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
सराफ के साथ हुई लूट की घटना डकार गई पुलिस
सराफ के साथ हुई लूट डकार गई पुलिस
विज्ञापन

कार में मिर्च स्प्रे कर लूटा था जेवर से भरा बैग
नौ सितंबर की सुबह ओवरब्रिज के पास हुई थी घटना
14 दिन बीते, पुलिस ने नहीं लिखी रिपोर्ट
22 एलकेएच 1, 2
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। लूट, चोरी, रेप आदि की बड़ी वारदातों को छिपाने वाली जिले की पुलिस की एक बार फिर पोल खुल गई। नौ सितंबर की सुबह करीब साढ़े 11 बजे बाइक सवार दो लुटेरों ने हीरालाल धर्मशाला चौराहा के पास निघासन के सराफ की कार में मिर्च का स्प्रे कर उसमें रखा बैग लूट लिया था। बैग में डेढ़ तोला सोना और 650 ग्राम पुरानी चांदी थी। पुलिस पूरी घटना ही पचा गई। खास बात यह है कि लुटेरे ओवरब्रिज के नीचे बैठे ट्रैफिक होमगार्डों के सामने से ही होकर भाग निकले। पुलिस ने लुटेरों की सीसीटीवी फुटेज निकलवाई और उनकी तलाश भी की। फिर भी 14 दिन बीतने के बाद भी पुलिस रिपोर्ट दर्ज करना तो दूर लुटेरों की पहचान तक नहीं कर सकी है।
कसबा व थाना निघासन निवासी रामू सोनी ने बताया कि उनकी निघासन कस्बे में सोने-चांदी की दुकान है। नौ सितंबर की सुबह वह नौ वर्षीय पुत्र हरिओम को लेकर दवा दिलाने अपनी कार से लखीमपुर आया था। हीरालाल धर्मशाला के पास जब वह पहुंचे तभी बाइक पर सवार दो युवकों ने कार रोकने का इशारा किया। इस पर उन्होंने मस्जिद के पास कार रोक दी। कार रोकते ही एक युवक ने कार में मिर्च का स्प्रे कर दिया। वह कुछ समझ पाते, इससे पहले ही लुटेरे कार में रखा बैग लूटकर ओवरव्रिज की ओर भाग निकले। शोरशाराबा होने पर जब तक आसपास के लोग आते, दोनों बदमाश आंखों से ओझल हो चुके थे। उन्होंने बताया कि बैग में डेढ़ तोला पुराना सोना, 650 ग्राम पुरानी चांदी थी। उन्होंने घटना की लिखित तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आसपास के दुकानों से सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में दो बदमाश बैग लूटकर जाते हुए कैद भी हो गए। बदमाशों की उन्होंने पुलिस को फुटेज भी उपलब्ध कराई। वह बताते हैं कि डीएम-एसपी को भी रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिए, लेकिन इसके बाद भी 14 दिन बीत गए। पुलिस ने न तो रिपोर्ट दर्ज की और न ही बदमाशों का पता लगा सकी है। व्यापारी ने बताया कि वह घटना के बाद से एसपी से लेकर कोतवाली के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन पुलिस रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है।
विज्ञापन

00
ट्रैफिक होमगार्ड सक्रिय होते तो पकड़े जाते लुटेरे
हीरालाल धर्मशाला के पास ओवरब्रिज के नीचे पुलिस बूथ है। अत्यधिक व्यस्त चौराहा होने के कारण इस प्वाइंट पर ट्रैफिफ के होमगार्ड और सिपाही तैनात रहते हैं। जिस समय घटना हुई। उस वक्त होमगार्ड वहां मौजूद थे। लुटेरे होमगार्डों के पास से ही बाइक से चले गए। यदि होमगार्ड सक्रिय होते और शोर होने पर बाइक रोक लेते तो लुटेरे पकड़े जा सकते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
ओवरब्रिज पर लगा सीसीटीवी कैमरा है खराब
ओवरब्रिज के नीचे पुलिस बूथ के ऊपर सीसीटीवी कैमरा लगा है। बताते हैं कि यह कैमरा काफी समय से खराब है। यदि यह कैमरा चालू होता तो लुटेरों की तस्वीर और साफ कैद होती।
00
मुझे घटना की जानकारी नहीं है। कोतवाल से मामले की जानकारी करेंगे। यदि घटना हुई है और तहरीर दी गई है तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
आरके वर्मा, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed