फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   महिला को झांसा देकर गहने लेकर उचक्के फरार

महिला को झांसा देकर गहने लेकर उचक्के फरार

Fri, 11 May 2018 07:36 PM IST
Updated Fri, 11 May 2018 07:36 PM IST
विज्ञापन
महिला को झांसा देकर गहने लेकर उचक्के फरार
11 एलकेएच 13
विज्ञापन


महिला को झांसा देकर गहने लेकर उचक्के फरार
शादी समारोह में जा रही थी महिला

अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। रोडवेज बस अड्डे पर दो युवकों ने मोहल्ला मौर्या कॉलोनी निवासी विनोद वर्मा की पत्नी अनुपम वर्मा को झांसे में ले लिया। उसके गहने उतरवा लिए, महिला कुछ समझ पाती इससे पहले ही उचक्के भाग निकले। सूचना पर हरकत में आई रोडवेज चौकी पुलिस ने उचक्कों की तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने एक मेडिकल स्टोर पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना की फुटेज ली है।

कोतवाली धौरहरा के गांव अमेठी निवासी विनोद वर्मा की पत्नी अनुपम वर्मा ने बताया उनके बच्चे शहर में पढ़ाई करते हैं। इसलिए वह शहर की मौर्या कॉलोनी में किराए के मकान में बच्चों के साथ रहती हैं। थाना ईसानगर के गांव खमरिया में एक रिश्तेदार के घर शादी समारोह था। उसमें जाने के लिए शुक्रवार की दोपहर करीब एक बजे वह रिक्शे से रोडवेज बस स्टेशन पहुंची। दो-तीन मिनट में ही दो युवक उसके पास आए। बोले, कि वह उसे जानते हैं। खमरिया चल रहे हैं। उनकी अपनी गाड़ी पास स्थित पेट्रोल पंप के पास खड़ी है। वह युवकों के झांसे में आ गई और पेट्रोल पंप के पास पहुंची। पीड़ित महिला के मुताबिक युवकों ने एक लिफाफा दिया और उसमें अपने गहने उतारकर रखने को कहा। इसी बीच वह सुध बुधि खो बैठी। मंगलसूत्र, झुमकी और अंगूठी निकाल कर दे दी। जेवर रखते ही युवक वहां से चले गए। युवकों के जाने के बाद उसने देखा कि गहने नहीं है। इस पर वह रोने-चिल्लाने लगी। इस दौरान लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। पीड़िता पास स्थित रोडवेज पुलिस चौकी पहुंची। सूचना पर चौकी इंचार्ज रामबक्श, कोतवाली के सिपाही विजय शर्मा भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने महिला से पूछताछ की। रोडवेज चौकी इंचार्ज ने बताया कि पूरी घटना पास स्थित एक मेडिकल स्टोर के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। हालांकि फुटेज में दोनों युवकों के चेहरे साफ नहीं आए हैं। फुटेज को लेकर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। पीड़िता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है, लेकिन अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed