{"_id":"59468a8c4f1c1b3c4f8b4676","slug":"191497795212-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेबीगंज और रायपुर में ढहाया गया अतिक्रमण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेबीगंज और रायपुर में ढहाया गया अतिक्रमण
Updated Sun, 18 Jun 2017 07:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत तहसील मोहम्मदी के कस्बा जंगबहादुरगंज (जेबीगंज) और निघासन के गांव रायपुर में अतिक्रमण ढहाया गया। जेबीगंज में एसडीएम नागेंद्र कुमार सिंह समेत तहसील के अधिकारियों और पुलिस फोर्स की मौजूदगी में अतिक्रमण ढहाया गया। जेबीगंज के दुकानदारों और रायपुर के ग्रामीणों ने अतिक्रमण हटवाने के दौरान पक्षपात का आरोप लगाया है।
जंगबहादुरगंज। एसडीएम नागेंद्र कुमार सिंह और सीओ एलडी भारती के संयुक्त नेतृत्व में कस्बे में मोहम्मदी मार्ग और नेशनल हाईवे पर अतिक्रमण जेसीबी से हटवाया। इसके अलावा तालाब से भी अवैध कब्जा हटाया गया। इस अभियान से अतिक्रमण करने वाले मायूस नजर आए। कुछ दुकानदारों ने पक्षपात का भी आरोप लगाया। एसडीएम ने बताया किसी भी अतिक्रमणकारी को बख्शा नहीं जाएगा। इस दौरान कोतवाली प्रभारी निरीक्षक गुलाब शंकर पांडेय, राजस्व निरीक्षक डीएस पाल फोर्स के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
तिकुनियां। आदर्श ग्राम पंचायत रायपुर में सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटवाने में तहसील प्रशासन की लापरवाही व पक्षपात करने से लोगों में रोष है। ग्राम प्रधान जोड़ी लाल सहित ग्रामीण की शिकायत पर भी तहसील प्रशासन लीपापोती कर रहा है।
विज्ञापन