फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   एक ट्रक से 14 गोवंशी पशु बरामद, आरोपी फरार

एक ट्रक से 14 गोवंशी पशु बरामद, आरोपी फरार

Wed, 03 Apr 2019 02:13 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Wed, 03 Apr 2019 02:13 AM IST
विज्ञापन
एक ट्रक से 14 गोवंशी पशु बरामद, आरोपी फरार
खीरी टाउन। खीरी थाना क्षेत्र के गोरिया भीलम गांव के निकट एक ट्रक से पुलिस ने 14 जानवर बरामद किए हैं। ट्रक चालक और अन्य आरोपी ट्रक छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने ट्रक कब्जे में लेकर बरामद जानवरों को गोशाला भेज दिया है।
विज्ञापन

खीरी थाना इंस्पेक्टर चंद्रकांत सिंह ने बताया कि गोरिया भीलम गांववासियों ने सूचना दी कि गांव के बाहर एक ट्रक से गोवंशी पशुओं को वध के लिए ले जाया जा रहा है। आधी रात इंस्पेक्टर ने फोर्स के साथ गांव के बाहर जानवरों से भरे ट्रक को घेर लिया जिससे चौदह जानवर बरामद किए गए। जबकि ट्रक चालक और उसके अन्य साथी ट्रक छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने ट्रक और जानवरों को अपने कब्जे में लेकर गुड्डू और अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ गोवध पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। ट्रक को थाना परिसर में खड़ा कर लिया है। पशुओं को गोशाला भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed