फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   मवेशी डाक्टर ने शराब पीकर मचाया उत्पात

मवेशी डाक्टर ने शराब पीकर मचाया उत्पात

Sun, 03 Feb 2019 12:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 03 Feb 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
मवेशी डाक्टर ने शराब पीकर मचाया उत्पात

विज्ञापन
सरकारी डॉक्टर ने शराब पीकर मचाया उत्पात


निघासन। शनिवार को ब्लाक में बने अस्पताल में एक डाक्टर ने ड्यूटी के दौरान शराब पीकर जमकर उत्पात मचाया। इतना ही नहीं उसने लाठी लेकर अस्पताल में मौजूद स्टाफ को भी दौड़ाया। सूचना पर पहुंचे पीआरवी के जवान डाक्टर को समझाकर वापस चले आए, लेकिन उसने किसी की नहीं सुनी और हंगामा करता रहा। सीओ सविरत्न गौतम ने बताया कि डाक्टर शराब पीकर लोगों को गालियां दे रहे थे। डॉक्टर को पुलिस टीम ने समझाया, जिस पर वह मान गए तो टीम वापस चली आई।

सीओ कार्यालय से चंद कदमों की दूरी पर सरकारी अस्पताल बना हुआ है। आरोप है कि उस अस्पताल में तैनात डाक्टर ने शनिवार को ड्यूटी समय में ही शराब पीकर हंगामा करना शुरू कर दिया। पहले तो अस्पताल में मौजूद स्टाफ ने उसे समझाबुझाकर शांत करना चाहा, लेकिन उसने एक ना सुनी। समझाने से नाराज डाक्टर अस्पताल में ही बने आवास में चला गया और लाठी लेकर मारने के लिए दौड़ाने लगा। किसी तरह उन लोगों ने भागकर जान बचाई। सरकारी कंपाउंडर ने पीआरवी जवानों को फोन करके सूचना दी। मौके पर पहुंचे पीआरवी के जवानों ने किसी तरह उनको शांत कराया। उन लोगों के जाने के बाद डाक्टर एक बार फिर आवास में गया और शराब की बोतल निकाल लाया और हंगामा करते हुए शराब पीकर लोगों से अभद्रता करता रहा। उसके हंगामे से वहां पर लोगों की भीड़ लग गई। काफी देर तक लोग तमाशा देखते रहे। सीओ को सूचना देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। उधर डॉक्टर ने आरोपों को निराधार बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed