फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   युवक को रास्ते से अगवा कर बंधक बनाकर पीटा

युवक को रास्ते से अगवा कर बंधक बनाकर पीटा

Mon, 07 Jan 2019 05:41 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jan 2019 05:41 PM IST
विज्ञापन
युवक को रास्ते से अगवा कर बंधक बनाकर पीटा
युवक को बंधक बनाकर पीटा
विज्ञापन


निघासन। क्षेत्र के गांव बंगलहा राज में पुलिस में शिकायत करने जा रहे एक व्यक्ति को सोमवार की सुबह तीन लोगों ने रास्ते से अगवा कर लिया और उसे अपने घर उठा ले गए, जहां बंधक बनाकर उसकी जमकर पिटाई की। बाद में मरणासन्न हालत में आरोपी के घर के बाहर डाल गए। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी को हिरासत में लिया है।

गांव बंगलहा राज निवासी रामनाथ ने बताया कि रविवार शाम करीब सात बजे उसके भाई राममूर्ति की बकरी पड़ोसी तेजकरन के खेत में चली गई थी। बकरी भगाने के लिए राममूर्ति का बेटा दीपू खेत में गया था। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने उसे पकड़ लिया और उसकी पिटाई की। बाद में उसे छोड दिया। इसकी शिकायत राममूर्ति ने जब आरोपियों से की तो आरोपी ने गालियां देते हुए उन्हें भी दौड़ा लिया। राममूर्ति किसी तरह भागकर अपने घर में घुस गया तो आरोपियों ने घर पर पथराव कर दिया। सोमवार को सुबह करीब नौ बजे राममूर्ति घटना की शिकायत करने साइकिल से थाने जा रहा था। आरोपियों ने उसे गन्ना क्रय केंद्र के पास दबोच लिया और उसे अपने घर ले जाकर बंधक बनाकर जमकर पिटाई की। बाद में मरणासन्न हालत में उसे घर के बाहर फेंक दिया। पुलिस ने घायल राममूर्ति की तहरीर पर गांव के ही तेजकरन, संदीप, और नन्हें के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने तेजकरन को हिरासत में लिया है। उधर तेजकरन ने बताया कि बकरी खेत में घुसने की उलहना देने के लिए वह राममूर्ति के घर गए थे। उस समय उन लोगों ने उसे गालियां दी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed