फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   युवकों को महंगा पड़ा हथिनी को तंग करना

युवकों को महंगा पड़ा हथिनी को तंग करना

Wed, 03 Oct 2018 07:08 PM IST
Updated Wed, 03 Oct 2018 07:08 PM IST
विज्ञापन
युवकों को महंगा पड़ा हथिनी को तंग करना

विज्ञापन
युवकों को महंगा पड़ा हथिनी को तंग करना
तीनों युवकों का चालान
ममरी। वनरेंज मोहम्मदी से महेशपुर क्षेत्र में हमलावर हो रहे बाघ तेंदुओं की लोकेशन ट्रेस करने, उन्हें जंगल में खदेड़ने के लिए एक्सपर्ट टीम के साथ दुधवा नेशनल पार्क से आई हथनी गंगाकली को परेशान करना और महावत के साथ आमादा फौजदारी होना तीन युवकों को काफी महंगा पड़ गया।

वनकर्मियों के अनुसार मंगलवार की शाम गंगाकली हथनी, एक्सपर्ट टीम, एसटीपीएफ जवानों संग बाघ प्रभावित क्षेत्र में कांबिंग कर वापस महेशपुर रेंज लौटे थेे, हथनी चारा खा रही थी। इसी बीच ऊंची भूड़ गोला निवासी लालू गुप्ता, सद्दाम हुसैन और हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव बेहड़ा मुल्तान निवासी सुरजीत वर्मा तीनों युवक बाइक से आए और हथनी गंगाकली को परेशान करने लगे। हथनी के चिंघाड़ने पर महावत अनीस खां और चारा कटर सुरेश ने युवकों को मना किया तो युवक मारपीट करने पर आमादा हो गए। इस पर एसटीपीएफ के जवानों ने पहले तीनों की जमकर धुनाई कर दी और बाद में घटना की सूचना हैदराबाद पुलिस को दे दी। सूचना पर पहुंचे दरोगा चुन्नूलाल आदि पुलिस कर्मियों ने तीनों को गिरफ्तार कर चालान भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed