फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   14 लाख की काली मिर्च सहित दो को पकड़ा

14 लाख की काली मिर्च सहित दो को पकड़ा

Sat, 18 Aug 2018 11:45 PM IST
Updated Sat, 18 Aug 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
14 लाख की काली मिर्च सहित दो को पकड़ा
फोटो संख्या 18एलकेएच408
विज्ञापन


14 लाख की काली मिर्च सहित दो दबोचे
पिकअप में भारत आ रहा था माल, एसएसबी ने की कार्रवाई

महंगापुर। 39वीं वाहिनी एसएसबी घोला के जवानों ने शनिवार को सीमा पर काली मिर्च से भरी पिकअप सहित दो युवकों को पकड़ा है। यह काली मिर्च नेपाल से भारत लाई जा रही थी, जिसकी अनुमानित कीमत 14 लाख रुपये बताई गई है।

बताया जाता है कि तस्करों द्वारा नेपाल से लाई गई काली मिर्च को भारत-नेपाल सीमा पर पहले एकत्र किया उसके बाद वहां से बाहर भेजने के लिए शनिवार सुबह पिकअप भरी जा रही थी। जिसकी सूचना पर घोला एसएसबी के कंपनी इंचार्ज लालजी को मुखबिर ने दी, जिसके बाद लालजी अपने जवानों के साथ मौके पर पहुंच गए, जिससे समय रहते ही एसएसबी के जवानों ने नेपाल से भारत लाई जा रही काली मिर्च से भरी पिकअप को पकड़ लिया। मौके से दो युवकों को भी हिरासत में लिया गया है। पूछताछ के दौरान युवकों ने अपना नाम अमरीक सिंह मुरारखेड़ा व सरबजीत सिंह निवासी बमनगर बताया। इंचार्ज लालजी ने बताया कि नेपाल से भारत लाई जा रही काली मिर्च की सूचना मिली थी जिसके बाद जवानों ने कार्रवाई करते हुए पिकअप व दो लोगों को पकड़ा है। पिकअप में 22 कुंतल काली मिर्च बरामद हुई है जिसकी अनुमानित कीमत 14 लाख रुपए है। जिसे कस्टम पलिया के सुपुर्द कर दिया गया है। हालांकि यह माल किसका है और कहां जाना है इसका पता अभी नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed