फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   loot with jeweller in Lakhimpur kheri

बदमाशों ने इनोवा सवार सराफ की पिटाई नकदी, पहने आभूषण लूटे

Fri, 11 May 2018 07:46 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी Updated Fri, 11 May 2018 07:46 PM IST
विज्ञापन
loot with jeweller in Lakhimpur kheri
प्रतीकात्मक चित्र
शहर में किराना व्यापारी के साथ हुई लूटपाट की घटना को हुए 48 घंटे भी नहीं बीत पाए थे कि शुक्रवार की तड़के तीन बाइकों पर सवार छह बदमाशों ने भंसड़िया रेलवे क्रासिंग के निकट एक इनोवा कार रोक ली और उसमें सवार मोहल्ला संकटा देवी निवासी सराफ गोपाल गुप्ता की जमकर पिटाई की और नकदी, पहने आभूषण, मोबाइल लूटकर फरार हो गए। पीड़ित व्यापारी की मानें तो बदमाशों में एक महिला भी शामिल थी। पीड़ित व्यापारी ने घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी है, लेकिन घटना को हजम करने में जुटी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करना तो दूर जानकारी होने से साफ इंकार कर दिया।
विज्ञापन

मोहल्ला संकटा देवी निवासी सराफ गोपाल गुप्ता ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम वह एक समारोह में शामिल होने गोला गोकर्णनाथ गए थे। शुक्रवार की तड़के घर वापस आ रहे थे। भोर करीब 03.30 बजे उनकी कार जब देवकली रोड होते हुए भंसड़िया क्रासिंग के निकट नहर पुलिया के पास पहुंची तो इसी बीच कार का अगला पहिया पंचर हो गया। वह कुछ समझ पाते, इससे पहले ही पीछे से आ रहे तीन बाइकों पर सवार छह बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और असलहों के बल पर खिड़की खुलवा कर उन्हें कब्जे में कर लिया। विरोध करने पर उसकी पिटाई कर दी और 12 हजार रुपये की नकदी, कीमती सोने की चेन, अंगूठी और मोबाइल लूट ले गए। उन्होंने बताया कि बदमाशों में एक महिला भी शामिल थी। सभी की उम्र 25 से 30 साल के बीच में थी और सभी मुंह ढके हुए थे। बदमाश करीब 20 मिनट तक लूटपाट करते रहे। बाद में शोर मचाने या घटना किसी को न बताने की बात कहकर भाग निकले। पीड़ित ने घटना की तहरीर सदर कोतवाली पुलिस को दी है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। सदर कोतवाल अशोक कुमार पांडेय का कहना है कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। न ही कोई तहरीर मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन


... कहीं रोड पर पहले से ही नहीं बिछा रखी थी कील
लुटे पिटे सराफ गोपाल गुप्ता की मानें तो उनकी इनोवा कार भंसड़िया रेलवे क्रासिंग के पास अचानक पंचर हो गई। इससे अनियंत्रित कार रोड के हलका किनारे उतर ही पाई थी कि पीछे से आ रहे तीन बाइकों पर सवार छह लोग आ धमके। इससे आशंका जताई जा रही है कि बदमाशों ने रोड पर पहले से कीलें लगा रखीं थी, इसी कील से उनकी गाड़ी का टायर पंचर हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


... और पुलिस गटक गई चेन स्नेचिंग की घटना
सोमवार की शाम अपाचे बाइक सवार दो युवकों ने शहर के मोहल्ला संकटा देवी निवासी कंचन गुप्ता को धक्का देकर उस समय गिरा दिया था, जब वह मोहल्ले में ही एक समारोह में शामिल होने पैदल जा रहीं थीं। वह संभल पाती इससे पहले बदमाश गले पर झपट्टा मारकर उनकी चेन लूट ले गए थे। घटना के बाद से मोहल्ले में सनसनी फैल गई थी। पीड़िता ने संकटा देवी चौकी पुलिस को तहरीर भी दी थी, लेकिन पुलिस घटना को हजम कर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed