फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   नलकूप के हौज में मिला अधेड़ का शव

नलकूप के हौज में मिला अधेड़ का शव

Fri, 10 Nov 2017 07:06 PM IST
Updated Fri, 10 Nov 2017 07:06 PM IST
विज्ञापन
नलकूप के हौज में मिला अधेड़ का शव
लखीमपुर खीरी/रजागंज।
विज्ञापन

तीन दिन से लापता गोला कोतवाली क्षेत्र के गांव राजेपुर निवासी अधेड़ का शव नलकूप के हौज में बरामद हुआ है। परिवार वालों ने हत्या कर शव हौज में फेंके जाने की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है। सीओ ने भी मौका मुआयना कर परिवार वालों से घटना के बावत जानकारी ली। उधर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई है।
गांव राजेपुर निवासी विनीत कुमार ने बताया कि उसके पिता प्रेमचंद वर्मा (52 साल) आठ नवंबर की दोपहर साइकिल से निकले थे। नौ नवंबर शाम तक जब घर नहीं पहुंचे तो परिवार के लोगों ने उनकी तलाश शुरू की। मोबाइल पर जब संपर्क करने का प्रयास किया तो पिता का मोबाइल स्विच ऑफ मिला। आस-पड़ोस के गांवों और रिश्तेदारी में जानकारी की पर उनका कहीं कोई पता नहीं चला।
विज्ञापन

इसी दौरान पड़ोस के गांव अमवापुर निवासी भगवानदीन और रामाधार के साथ आखिरी बार पिता के देखे जाने की जानकारी मिली। इस पर वह दोनों के घर गए और पिता के बारे में जानकारी की तो पिता की साइकिल भगवानदीन के घर में खड़ी मिली। भगवानदीन ने पूछे जाने पर उसे बताया कि जब वह घर लौटा था तो लावारिस साइकिल अमवापुर नौवाखेड़ा मोड़ पर पड़ी थी, जिसे वह उठा लाया। शुक्रवार की सुबह परिवार वालों ने दोबारा तलाश शुरू की तो नौवाखेड़ा स्थित नलकूप के हौज में एक शव के पड़े होने की सूचना मिली। सूचना पर वह लोग मौके पर पहुंचे तो देखा तो उसके पिता का क्षत विक्षत शव हौज में पड़ा था। इस पर उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी, जिस पर सीओ अभिषेक कुमार कोतवाल मधुकांत मिश्रा के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव बाहर निकलवाया। शव के गले, पैर, गाल पर चोट के निशान थे। मोबाइल भी गायब था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, शव मिलने की सूचना पर पूर्व विधायक रामसरन, जिला पंचायत सदस्य महेशचंद्र कनौजिया, ग्राम प्रधान रामशंकर गौतम ने परिवार के लोगों को ढांढस बंधाया। मृतक के पुत्र विनीत कुमार ने हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाल मधुकांत मिश्रा ने बताया कि मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाया जाना आई है। तहरीर में किसी को नामजद नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed