फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   संदिग्ध हालत में महिला ने खाया जहरीला पदार्थ, मौत

संदिग्ध हालत में महिला ने खाया जहरीला पदार्थ, मौत

Sun, 05 Nov 2017 07:30 PM IST
Updated Sun, 05 Nov 2017 07:30 PM IST
विज्ञापन
संदिग्ध हालत में महिला ने खाया जहरीला पदार्थ, मौत
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी।
कोतवाली धौरहरा क्षेत्र के गांव करौंहा निवासी गंगा प्रसाद तिवारी की पत्नी पूजा देवी ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। मृतका के पिता ने ससुरालवालों पर दहेज की खातिर पुत्री की पिटाई करने और जहर खिलाकर मार डालने का आरोप लगाया है। उन्होंने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

कोतवाली सदर के गांव पचकोरवा निवासी मुकुट बिहारी दीक्षित ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री पूजा देवी का विवाह नौ जुलाई 16 को कोतवाली धौरहरा के गांव करौंहा निवासी रामेश्वर दत्त तिवारी के पुत्र गंगा प्रसाद तिवारी के साथ की थी। दान-दहेज से पुत्री का पति, सास और ससुर संतुष्ट नहीं थे। बाइक की मांग को लेकर उसकी पुत्री को मारपीट कर प्रताड़ित करने लगे। उन्होंने बताया कि शनिवार दोपहर करीब 2.45 पर उन्हें मोबाइल पर कॉल कर सूचना दी कि पुत्री पूजा देवी ने जहर खा लिया है और उसे लखीमपुर जिला अस्पताल ले जा रहे हैं। सूचना पर जब वह परिवार के अन्य लोगों के साथ अस्पताल पहुंचे तो देखा पुत्री की मौत हो चुकी थी। मृतका के पिता ने कोतवाली पुलिस को घटना की तहरीर दी है। प्रभारी कोतवाल बृजेश त्रिपाठी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed