फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   बग्गा के नाम से फार्मर को मिला धमकी भरा पत्र, मांगे पांच लाख

बग्गा के नाम से फार्मर को मिला धमकी भरा पत्र, मांगे पांच लाख

Sun, 20 Aug 2017 05:39 PM IST
Updated Sun, 20 Aug 2017 05:39 PM IST
विज्ञापन
बग्गा के नाम से फार्मर को मिला धमकी भरा पत्र, मांगे पांच लाख

विज्ञापन
मझगईं (लखीमपुर खीरी)। चौकी क्षेत्र के तिकोना फार्म में एक फार्मर को तीन दिनों में चार धमकी भरे पत्र मिले हैं। बग्गा के नाम से मिले इन पत्रों में घर का सामान व बच्चों को उठा ले जाने की धमकी दी गई है। साथ ही पहले एक लाख और बाद में पांच लाख रुपये मांगे गए हैं। इसकी सूचना पिछले तीन दिनों से फार्मर चौकी पुलिस को दे रहा है लेकिन कोई कार्रवाई न होता देख उसने एसपी व एसओ पलिया से शिकायत की। जिसके बाद पहुंचे चौकी इंचार्ज ने मौका मुआयना किया है। दो सिपाहियों की तैनाती फार्मर के घर पर कर दी है। पत्र मिलने से पूरा परिवार दहशत में है।

चौकी क्षेत्र के कस्बा मजरा तिकोना फार्म निवासी दर्शन सिंह के बड़े पुत्र साहेब सिंह ने बताया कि 15 अगस्त की रात चोरों ने घर में घुसकर दो स्क्रीन टच, एक सादा मोबाइल और 12 सौ की नकदी चोरी कर लिया था। 18 अगस्त की रात करीब नौ बजे पॉलीथिन में गिट्टी से बांधकर एक कागज फेंका गया। कागज में धमकी देते हुए एक लाख रुपयों की मांग की गई थी। न देने पर बच्चों को उठाने की बात कही गई है। रविवार सुबह करीब आठ बजे फिर से उसके घर के पीछे दो पर्चे पाए गए। उसमें भी बग्गा के नाम से एक लाख की फिरौती की मांग की गई। इसकी शिकायत फोन से एसपी को कर ही रहे थे कि तभी रविवार दोपहर ठीक 12 बजे फिर एक पर्चा आम की गुठली में लपेट कर छत पर पीछे से फेंका गया। दोपहर फेंके गए पर्चे में फिरौती की रकम एक लाख से बढ़ाकर पांच लाख कर दी गई। धमकी देकर लिखा गया कि पुलिस बुला लो चाहे कुछ कर लो घर से सामान के साथ बच्चों को भी उठाएंगे। दोपहर का पर्चा मिलते ही सुखविंदर सिंह की पत्नी रजविंदर कौर बेहोश हो गई। पूरे घर में दहशत फैल गई। एसपी व एसओ पलिया विपिन कुमार सिंह से शिकायत करने के बाद पहुंचे चौकी इंचार्ज ने मौका मुआयना किया। घर की सारी कॉपियां चेक की गईं तथा परिजनों व नौकरों से पूछताछ की। इसके बाद चौकी इंचार्ज ने एहितयान के तौर पर दो सिपाहियों की ड्यूटी फार्मर के घर पर लगा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed