{"_id":"6ad3c46292956f90cf07fcc7","slug":"siddharthnagar-news-14-arrested-in-nepal-with-narcotic-pills-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-166633-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: नशे की गोलियों के साथ नेपाल में 14 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: नशे की गोलियों के साथ नेपाल में 14 गिरफ्तार
Sun, 18 Oct 2026 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 18 Oct 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
चितवन जिले के राप्ती नगरपालिका में पकड़ा गया नारकोटिक्स। स्रोत सोशल मीडिया
- नेपाल के सात जिलों में पुलिस की कार्रवाई, ट्रामाडोल, नाइट्राजेपाम और ब्राउन शुगर जैसी सामग्री बरामद
- सीमावर्ती क्षेत्र कंचनपुर में भी दो आरोपी पकड़े गए, तस्करी नेटवर्क की आशंका
कपिलवस्तु। नेपाल पुलिस ने सात जिलों में अलग-अलग कार्रवाई कर 14 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से ट्रामाडोल, नाइट्राजेपाम, डाइक्लोमाइन और ब्राउन शुगर व हेरोइन जैसी दिखने वाली सामग्री बरामद की गई है। हालांकि, इन मामलों का भारतीय सीमा पार तस्करी से सीधा संबंध होने की अभी पुष्टि नहीं हुई है।
नेपाल पुलिस के अनुसार, मकवानपुर, ललितपुर, कंचनपुर, सुनसरी, उदयपुर, झापा और तनहूं जिलों में कार्रवाई की गई। भारत की सीमा से सटे कंचनपुर जिले के बेलौरी नगरपालिका-1 स्थित पहटिया क्षेत्र से ब्राउन शुगर जैसी दिखने वाली सामग्री के साथ पुनर्वास नगरपालिका-11 निवासी विशाल बिक (30) और कैलाली जिले की जोशीपुर ग्रामीण नगरपालिका-9 निवासी 22 वर्षीय कुशल चौधरी को गिरफ्तार किया गया। कंचनपुर भारत के उत्तर प्रदेश के पीलीभीत और लखीमपुर खीरी के तराई क्षेत्र के निकट नेपाल का सीमावर्ती जिला है।
पुलिस ने मकवानपुर जिले के हेटौंडा से ट्रामाडोल के साथ दो लोगों को पकड़ा। ललितपुर के वाईवाई चौक से भी ट्रामाडोल के साथ दो लोगों की गिरफ्तारी हुई। उदयपुर जिले के बेलका नगरपालिका क्षेत्र से नाइट्राजेपाम के साथ एक आरोपी पकड़ा गया। झापा जिले के मेचीनगर से ब्राउन हेरोइन जैसी दिखने वाली सामग्री के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
इसी तरह सुनसरी जिले के इटहरी में ट्रामाडोल और डाइक्लोमाइन के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इस कार्रवाई में इस्तेमाल की जा रही दो मोटरसाइकिलें भी जब्त की हैं। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी और बरामदगी के ब्योरे के संबंध में पुलिस जांच कर रही है।