फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Search for missing Shraddha in Nepal; alert issued at the border

Bahraich News: नेपाल में लापता श्रद्धा की तलाश, सीमा पर अलर्ट

Sun, 18 Oct 2026 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sun, 18 Oct 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Search for missing Shraddha in Nepal; alert issued at the border
रुपईडीहा में नेपाल बार्डर पर आने-जाने वाले लोगों की चेकिंग करते एसएसबी के जवान। -संवाद
रुपईडीहा। कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड की आरोपी श्रद्धा दुबे और उसके सहयोगियों की तलाश में जुटी पुलिस को सात दिन बाद भी सफलता नहीं मिली। श्रद्धा के दूसरे रास्तों से भारत लौटने की आशंका पर उत्तर प्रदेश से सटी भारत-नेपाल सीमा पर सतर्कता बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन


रुपईडीहा से लेकर लखीमपुर खीरी, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर और श्रावस्ती के सीमावर्ती रास्तों पर निगरानी की जा रही है। चेकपोस्ट पर श्रद्धा की तस्वीर साझा कर संदिग्धों की पहचान के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, श्रद्धा 10 अक्तूबर को भारत-नेपाल सीमा पार कर नेपाल पहुंची थी। भारत और नेपाल में उसके दिखने की सीसीटीवी फुटेज सामने आई थी। नेपाल के चेकपोस्ट पर वह अपने सहयोगी के साथ रिक्शे से गुजरती दिखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लखनऊ पुलिस की आठ टीमें उसकी तलाश में जुटी हैं। इनमें तीन टीमें नेपाल में स्थानीय पुलिस के समन्वय से छानबीन कर रही हैं। दो सर्विलांस टीमें भी उसकी लोकेशन पता लगाने में जुटी हैं। रुपईडीहा में सीमा के पास छोड़ी गई उसकी काले रंग की एसयूवी बरामद हुई थी, लेकिन उसका सुराग नहीं लगा है।


----------
इन रास्तों पर निगरानी
बहराइच में रुपईडीहा-नेपालगंज और मिहींपुरवा के कतर्नियाघाट-मुर्तिहा क्षेत्र के अलावा लखीमपुर खीरी में गौरीफंटा और तिकुनिया, महाराजगंज में सोनौली और ठूठीबारी, सिद्धार्थनगर में बढ़नी और खुनुवा, बलरामपुर में जरवा तथा श्रावस्ती के सीमावर्ती गांवों के रास्तों पर निगरानी बढ़ाई गई है। खुफिया एजेंसियों को इन रास्तों से श्रद्धा के दोबारा भारत में प्रवेश करने की आशंका के इनपुट मिले हैं। आशंका है कि वह किसी दूसरे रास्ते से भारत में दाखिल होने की कोशिश कर सकती है।

------------
नेपाल के अधिकारी बोले- गृह मंत्रालय जारी करेगा इनपुट
नेपाल के बांके जिले में सशस्त्र पुलिस बल के अधिकारियों ने मामले को हाई प्रोफाइल बताते हुए कुछ भी कहने से इन्कार कर दिया। सशस्त्र पुलिस बल, बांके के पुलिस प्रवक्ता प्रतीत सिंह राठौर ने कहा कि इस संबंध में गृह मंत्रालय ही आधिकारिक जानकारी दे सकता है।


-------------
लौटने पर पहचान कर पकड़ लेंगे : एसएसबी
एसएसबी कमांडेंट गिरीश चंद पांडे ने बताया कि सीमा पर सघन जांच की जा रही है। श्रद्धा के सीमा पार करने के समय उसके आपराधिक मामलों के संबंध में कोई इनपुट नहीं था। अब उसकी तस्वीर और अन्य जानकारी उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि श्रद्धा के लौटने पर पहचान कर उसे पकड़ लिया जाएगा। मुख्य रास्तों के साथ पगडंडियों पर भी निगरानी बढ़ाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed