{"_id":"597203714f1c1b30118b4748","slug":"181500644209-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर में ई रिक्शा प्रतिष्ठानों पर छापा, मचा हड़कंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नगर में ई रिक्शा प्रतिष्ठानों पर छापा, मचा हड़कंप
Updated Fri, 21 Jul 2017 07:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ (लखीमपुर खीरी)। नगर में तीन ई रिक्शा विक्रय करनेे वाले प्रतिष्ठानोें पर अधिकारियों और परिवहन विभाग ने संयुक्त रूप से छापा मारकर अवैध रूप से बिक्री करने के कारण तीनों दुकानों को सील कर दिया है।
एसडीएम योगानंद पांडे, सीओ अभिषेक प्रताप और सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) पीके सिंह ने संयुक्त रूप से नगर में ई रिक्शा विक्रय करने वाले प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। जिसमें लखीमपुर रोड स्थित सुुल्तान बैट्री रिक्शा की दुकान बंद मिली, तहसील मार्ग स्थित बादशाह ई रिक्शा बिक्री केंद्र दुकान मौके पर खुली थी जिसमें दोे ई रिक्शे खड़े मिले। वहीं जहानपुर स्थित दुकान खुली मिली संबंधित दुकानों पर नोेटिस चस्पा कर उन्हें सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी पीके सिंह के निर्देशन में सील कर दिया गया। उन्होंने बताया कि ई रिक्शा विक्रय करने के लिए परिवहन कार्यालय से व्यापार प्रमाण पत्र लेेकर ई वाहन विक्रय किया जाना ही मान्य है। यह प्रतिष्ठान नियमों व मानकोें को पूर्ण नहीं करते जिससे उनका संचालन अवैध है। उन्होंने तीनों दुकानें सील कर दुकान मालिकों को 25 जुलाई को लखीमपुर कार्यालय तलब किया है।
विज्ञापन