{"_id":"596dfa564f1c1bf8468b456e","slug":"181500379734-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत
Updated Tue, 18 Jul 2017 05:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महेवागंज (लखीमपुर खीरी)। हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव विजवारिया निवासी 23 वर्षीय सूंगा देवी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। आरोप है कि पति और ससुराल के अन्य लोग शव अस्पताल में छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सदर कोतवाली के गांव रामनगरी मकसोहा निवासी बहोरीलाल ने बताया कि उन्होंने पुत्री सूंगा देवी की शादी साल भर पहले थाना हैदराबाद के गांव बिजवारिया निवासी अंगेश कुमार के साथ की थी। शादी के बाद से ही पति व ससुराल के अन्य लोग पुत्री को मारपीट कर प्रताड़ित करते थे। इसकी शिकायत पुत्री ने मायके में की तो ससुराली पक्ष के लोगों को समझाया गया, लेकिन नहीं माने। आरोप है कि सोमवार की रात उसकी पुत्री की जमकर पिटाई की गई। इसके बाद उसे जहरीला पदार्थ खिला दिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। हालत बिगड़ने पर पति उसे जिला अस्पताल लाया, यहां उसकी मौत हो गई। पति ने उन्हें कॉल कर पुत्री के बीमार होने और उसे जिला अस्पताल में लाने की जानकारी दी। रात करीब 11 बजे जब वह लोग जिला अस्पताल पहुंचे तो पुत्री का शव फर्श पर पड़ा था। पति और ससुराल के लोग गायब थे। उन्होंने पति समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। एसओ सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
00000000000000000000