{"_id":"5cbf4895bdec2256d212c63c","slug":"171556039829-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थारू इलाके में नकली सोना बेचते दो को पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
थारू इलाके में नकली सोना बेचते दो को पकड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलिया-गौरीफंटा। भारत-नेपाल सीमा पर थारू जनजाति इलाके में नकली सोना बेचकर ठगी का धंधा करने वाले दो लोगों को गौरीफंटा पुलिस ने पकड़ा है, जिनके पास से नकली सोना बरामद किया है। पुलिस ने ठगी की धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए दोनों आरोपियों का चालान भेज दिया है।
थारू गांव के ढकिया तिराहे के पास अखिलेश गुप्ता की पत्नी भूरी के पास दो लोग एक नकली सोने का हार बेचने आए। ठगों ने नकली हार से दो मोतियों के माले को तोड़कर दिया जो कि असली थे और जांच कराने के लिए कहा। झांसे में आकर अखिलेश गुप्ता ने हार की सौदेबाजी शुरू की। इसकी सूचना पर सूंडा बैरियर के पास गश्त कर रहे सिपाही रामकिशोर सिंह व बृजमोहन मौके पर पहुंचे और दोनों ठगों को पकड़ा। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम शत्रुहन लाल पुत्र कन्हैया राय भाट और गौतम पुत्र मोहन राय भाट निवासी लालकुआं नैनीताल उत्तराखंड बताया। गौरीफंटा कोतवाल रमेश चंद्र यादव ने बताया कि दोनों ठग पीतल के हार पर सोने का पानी चढ़ाकर नेपाल व नेपाल सीमा पर सीधे-साधे लोगों से काफी समय से ठगी का धंधा करते आ रहे हैं। इनके पास से 879 ग्राम पीली धातु नकली सोना तथा दो दाने पीली धातु असली सोना बरामद हुआ है। बताया कि अखिलेश की तहरीर पर चालान भेजा गया है।