फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   बंद सॉल्वेंट प्लांट में युवक की संदिग्ध हालात में मौत

बंद सॉल्वेंट प्लांट में युवक की संदिग्ध हालात में मौत

Thu, 18 Apr 2019 02:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2019 02:39 AM IST
विज्ञापन
बंद सॉल्वेंट प्लांट में युवक की संदिग्ध हालात में मौत
लखीमपुर खीरी। पीलीभीत-बस्ती हाईवे पर जयपुरिया स्कूल के पीछे बंद सॉल्वेंट प्लांट में सीतापुर निवासी 25 वर्षीय जितेंद्र राठौर की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। बुधवार की सुबह युवक का शव प्लांट के तालाब में मिला है। पुलिस ने शव तालाब से बाहर निकलवाया, तो उसकी नाक से खून निकल रहा था। शुरुआती जांच में पुलिस हादसा मान रही है, जबकि मृतक के परिवार वाले हत्या का शक जता रहे हैं।
विज्ञापन

सीतापुर के मोहल्ला सदर बाजार निवासी 25 वर्षीय जितेंद्र राठौर सोमवार को ही ठेकेदार मोहल्ला कजियारा सीतापुर निवासी नईम के माध्यम से पेंटिंग का कार्य करने के लिए पांच अन्य साथियों के संग ओपीजी सॉल्वेंट प्लांट में आया था। मंगलवार को पेंटिंग का काम शुरू नहीं हो पाया था, बल्कि जितेंद्र समेत अपने साथी राकेश, रमेश, राजू, अरविंद के साथ मिलकर ठहरने के लिए तालाब के सामने झोंपड़ी बना रहा था। मंगलवार को जयपुरिया स्कूल में स्थापना दिवस भी मनाया गया, जो प्लांट से जुड़ा हुआ है। स्कूल की बस, वैन आदि प्लांट परिसर में ही खड़े किए जाते हैं। बुधवार की सुबह करीब सात बजे उसके साथियों ने तालाब में शव पड़ा होने की सूचना प्लांट के कर्मचारियों को दी। इसके बाद सनसनी फैल गई। मृतक के भाई अमरीश राठौर ने बताया कि सुबह सूचना मिली, जिसके बाद वह रिश्तेदारों संग प्लांट पर पहुंचे। तालाब में नहाने का सवाल इसलिए नहीं है, क्योंकि जितेंद्र के शरीर पर सभी कपड़े पाए गए हैं। सूचना पर एलआरपी चौकी इंचार्ज हरिदास चौरसिया ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पूछताछ में साथियों ने पुलिस को बताया कि वह शराब पीता था।
विज्ञापन


युवक शराब पीने का आदी था, जिससे हादसा हुआ है। अत्यधिक नशे में होने के चलते वह तालाब में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। परिवार की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है और न ही कोई कार्रवाई करना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- फतेह सिंह, प्रभारी निरीक्षक, सदर कोतवाली
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed