फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   घर के बाहर खेल रही बच्ची से छेड़छाड़

घर के बाहर खेल रही बच्ची से छेड़छाड़

Sun, 17 Feb 2019 12:25 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sun, 17 Feb 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
घर के बाहर खेल रही बच्ची से छेड़छाड़
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली के महेवागंज क्षेत्र में घर के बाहर खेल रही एक आठ साल की बच्ची को गांव के युवक ने दबोच लिया और उसके साथ छेड़छाड़ की। पुलिस ने बच्ची की मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ और 7/8 पाक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पीड़ित बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया है।
विज्ञापन

महिला ने बताया कि उसकी आठ वर्षीय पुत्री शुक्रवार की शाम करीब छह बजे घर के बाहर खेल रही थी। इसी बीच पड़ोस का राजा उसकी पुत्री को बहला फुसलाकर पड़ोस स्थित खाली पड़े एक कमरे में ले गया, जहां पुत्री से छेड़छाड़ की। इसी बीच बच्ची के परिवार का एक व्यक्ति टार्च लेकर अपने दादा को बुलाने निकला। उसे देखकर आरोपी ने पुत्री को छोड़ दिया। पुत्री ने घर पहुंचकर घटना बताई, इससे परिवार में हड़कंप मच गया। माता-पिता पीड़ित बच्ची को लेकर सदर कोतवाली पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक को पूरी बात बताते हुए आरोपी के खिलाफ घटना की तहरीर की है। प्रभारी निरीक्षक सदर अशोक कुमार पांडेय ने बताया कि आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ और पाक्सो एक्ट 7/8 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed