फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   आंख में मिर्च झोंककर सर्राफ से सोने-चांदी से भरा थैला लूट ले गए बदमाश

आंख में मिर्च झोंककर सर्राफ से सोने-चांदी से भरा थैला लूट ले गए बदमाश

Fri, 23 Feb 2018 10:00 AM IST
Updated Fri, 23 Feb 2018 10:00 AM IST
विज्ञापन
आंख में मिर्च झोंककर सर्राफ से सोने-चांदी से भरा थैला लूट ले गए बदमाश
फोटो- 22एलकेएच503
विज्ञापन


सराफ की आंखों में मिर्च
झोंककर सोने-चांदी लूटा
फायरिंग कर दिन दहाड़े बदमाशों ने फैलाई दहशत
बाइक सवार तीन लुटेरों ने दिया घटना को अंजाम
अमर उजाला ब्यूरो
बांकेगंज।
थाना मैलानी की बांकेगंज पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत गोला से बाइक पर सवार होकर कुकरा जा रहे सराफा की आंखों में तीन बाइक सवार बदमाशों ने मिर्च झोंक दी। इससे व्यापारी अनियंत्रित होकर रोड पर गिर गया। लुटेरों ने उसे दबोच कर उसके पास से 50 ग्राम सोना, ढाई किलोग्राम चांदी, नकदी, मोबाइल आदि लूट लिया। विरोध करने पर उसकी पिटाई की और फायरिंग कर दहशत फैलाई। पीड़ित ने घटना की सूचना बांकेगंज पुलिस को दी है।

घटना गुरुवार शाम करीब तीन बजे की है। गोला के मोहल्ला कुम्हारन टोला निवासी सराफा कारोबारी 22 वर्षीय शिवम राजपूत बाइक पर सवार होकर गोला से वाया महरताला रोड से कुकरा जा रहा था। इस दौरान महरताल गांव के करीब सुनसान इलाके में पीछे से बाइक पर सवार तीन लुटेरों ने बाइक ओवरटेक कर शिवम की आंखों में लाल मिर्च झोंक दी, इससे उसकी बाइक अनियंत्रित होकर रोड पर गिर गई। बेखौफ तीनों लुटेरों ने उसे दबोच लिया। लूट का विरोध करने पर लुटेरों ने तमंचे से फायर झोंकने के साथ शिवम की जमकर पिटाई कर दी। उसके झोले मेें मौजूद 50 ग्राम सोना, ढाई किलो चांदी, तीन हजार रुपये की नकदी और स्मार्ट फोन लूट कर फरार हो गए। साथ ही उसकी बाइक की चाबी भी साथ ले गए। दिन दहाड़े लूट का शिकार हुए शिवम ने राहगीरों के फोन से घटना की सूचना परिवार वालों को दी। सूचना आनन-फानन में घटनास्थल पर पहुंचे परिवार वाले शिवम को लेकर बांकेगंज चौकी पहुंचे और पुलिस को पूरी घटना बताई। इसके बाद पुलिस घटनास्थल पहुंची और लुटेरों की तलाश में जुट गई, लेकिन उनका अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। एसओ मैलानी महेंद्र सिंह ने बताया कि मामले सूचना मिली है। बांकेगंज पुलिस चौकी इंचार्ज को घटनास्थल पर भेजा गया है। इलाके की नाकेबंदी कर बाइक सवारों की चेकिंग की जा रही है। तहरीर मिलने पर घटना की रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed