{"_id":"5a6f1d504f1c1bd34b8b5a5b","slug":"171517231440-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भालू की पित व जड़ी बूटी के साथ एक को पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भालू की पित व जड़ी बूटी के साथ एक को पकड़ा
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 29 Jan 2018 06:50 PM IST
विज्ञापन
arrested
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैलाली जिले की उपमहानगर पालिका धनगढ़ी के वार्ड दो से नेपाल की क्षेत्रीय अनुसंधान पुलिस टीम ने भालू की 70 ग्राम पित्त तथा जड़ीबूटी के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा है, जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है।
कैलाली जिला पुलिस के अनुसार क्षेत्रीय अनुसंधान पुलिस टीम ने सूचना पर जुम्ला जिला सूनी गांव निवासी सुमन धिताल (65) को धनगढ़ी वार्ड दो के एक घर में छापा मारकर पकड़ा है। पुलिस ने उसके पास से दुर्लभ प्रजाति के भालू की 70 ग्राम पित्त बरामद की है। साथ ही पुलिस ने घर की तलाशी ली तो रक्तचंदन, शिलाजीत सहित अन्य जड़ी-बूटियां भी बरामद हुईं। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। बता दें कि नेपाल के अनुसंधान पुलिस टीम ने ही बीते सप्ताह कैलाली के चीसापानी से गुलदार की तीन खाल व हड्डी के साथ एक को बरामद किया था। अब इस बरामदगी से वन्यजीवों के जीवन पर भी खतरा मंडराता नजर आ रहा है।