{"_id":"5a1700c14f1c1b9e678bd7d0","slug":"171511456961-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टैंड से बुक कराकर ले जाई गई कार, चालक लापता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्टैंड से बुक कराकर ले जाई गई कार, चालक लापता
Updated Fri, 24 Nov 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी।
शहर के टैक्सी स्टैंड से बुक कराकर ले जाई गई कार और उसका चालक तीन दिन से लापता है। कार स्वामी ने चौथे दिन घटना की तहरीर सदर कोतवाली पुलिस को दी, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
थाना फरधान क्षेत्र के गांव देवकली घोसियाना निवासी सुफियान ने बताया कि उनका सगा भाई रिजवान उर्फ पिंटू कार चालक है। भाई ही उसकी एक्ससेंट कार चलाता है। 20 नवंबर की सुबह करीब आठ बजे शहर के मोहल्ला घोसियाना निवासी फारूख टैक्सी स्टैंड से उनकी कार बुक कराकर ले गया था। तब से कार और चालक का कुछ पता नहीं चल रहा है। उन्होंने बताया कि 21 नवंबर को दोपहर बाद 3:40 बजे भाई के नंबर पर कॉल की तो फोन किसी अज्ञात व्यक्ति ने उठाया। पूछे जाने पर उसने भाई के बावत कोई सही बात नहीं बताई। इसके बाद फुफेरे भाई नदीम की इसी दिन फारूख से बात हुई तो फारूख ने कहा कि भाई रिजवान खाना खा रहा है। जब उससे बात कराने को कहा तो फारूख ने थोड़ी देर बाद बात कराने की बात कहकर फोन काट दिया और बात नहीं कराई।
22 नवंबर की शाम करीब 9:48 बजे फारूख से बात हुई, फिर भी बात नहीं कराई। इस दौरान उन्होंने भाई और गाड़ी को काफी तलाशा, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। शहर कोतवाल अशोक कुमार पांडेय ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।