{"_id":"595e34924f1c1bdb468b47e9","slug":"171499346066-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धरना दे रही रेप पीड़िता को पुलिस ने उठाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धरना दे रही रेप पीड़िता को पुलिस ने उठाया
Updated Thu, 06 Jul 2017 06:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। डीएम दफ्तर पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर धरना दे रही एक रेप पीड़िता नेेेे हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर कोतवाली आई। पुलिस ने शांतिभंग करने के आरोप में उसका चालान कर दिया।
सदर कोतवाली क्षेत्र की एक रेप पीड़िता गुरुवार को डीएम दफ्तर पहुंची और दफ्तर के बाहर धरने पर बैठ गई। पीड़िता का कहना है कि धमकी देने वाले आरोपियों और उस पर झूठे मामले दर्ज करने वाले पुलिस और प्रशासनिक अफसरों के खिलाफ पुलिस रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है। उल्टे उसे ही परेशान कर रही है। सूचना पर सदर कोतवाली पुलिस महिला सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंची और उसे समझाते हुए धरना समाप्त कराने का प्रयास किया। इस पर वह भड़क उठी और हंगामा शुरू कर दिया। महिला सिपाहियों ने उसे हिरासत में ले लिया और कोतवाली लाई। एसएसआई केपी गौड़ ने बताया कि रेप पीड़िता करीब छह महीने पहले कचहरी स्थित पानी की टंकी पर चढ़कर आत्महत्या का प्रयास कर चुकी है। गुरुवार को भी वह डीएम दफ्तर के सामने पुलिस को आत्महत्या कर लेने की धमकी दी है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर शांतिभंग की आशंका में चालान भेजा है।
विज्ञापन
0000000000000000