फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   दवा लेने गए युवक का पेड़ से लटकता मिला शव

दवा लेने गए युवक का पेड़ से लटकता मिला शव

Sat, 13 Apr 2019 01:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2019 01:49 AM IST
विज्ञापन
दवा लेने गए युवक का पेड़ से लटकता मिला शव
लखीमपुर खीरी। घर से दवा लेने की बात कहकर गुरुवार की शाम निकले थाना खीरी क्षेत्र के एक युवक का शव सड़क के किनारे पेड़ से लटकता देखे जाने से सनसनी फैल गई। उसके गले में उसी के गमछे का फंदा कसा था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

थाना खीरी की पुलिस चौकी ओयल के गांव अशोगापुर निवासी रूपचंद्र ने बताया कि उनका पुत्र अवधराम (19) कई दिनों से बीमार था। वह अपनी दवाई लेने जाने की बात कहकर गुरुवार की शाम करीब आठ बजे घर से निकला था, लेकिन रात तक वापस नहीं लौटा। इस पर उन्होंने परिवार के लोगों के साथ पुत्र की खोजबीन की, लेकिन कोई पता नहीं चला। सुबह कुछ लोगों ने गांव से कुछ दूरी पर सड़क किनारे एक पेड़ से शव लटका होने की सूचना दी। इस पर परिवार में कोहराम मच गया। रोते-विलखते परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए तो देखा उसका शव उसी के गमछे से लटका हुआ था। सूचना पर पुलिस चौकी ओयल प्रभारी राजबली सिंह भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। घर वालों ने किसी रंजिश आदि से इनकार किया है। आत्महत्या के कारणों के बाबत परिवार के लोग कुछ नहीं बता पा रहे हैं। उधर चौकी इंचार्ज राजबली सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या ही प्रतीत हो रही है। आत्महत्या क्यों की इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed