{"_id":"5c51d63dbdec22736436a2e8","slug":"161548867133-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान व उसके पुत्र पर लगाया आवास न बनाने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रधान व उसके पुत्र पर लगाया आवास न बनाने का आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन
पलियाकलां। ब्लॉक क्षेत्र के पलिया खुर्द निवासी एक वृद्ध महिला ने पुलिस को तहरीर दी है, जिसमें उसने आवास का पैसा लेने के बाद भी प्रधान पर उसका आवास पूरा न बनवाने का आरोप लगाया है। आरोप है कि जब आवास पूरा बनवाने की बात कही गई तो प्रधान और उसके पुत्र ने गाली-गलौज कर धमकी दी। पुलिस को तहरीर देकर वृद्धा ने न्याय की गुहार लगाई है।
पलिया खुर्द निवासी कुसुमा पत्नी छोटेलाल ने पुलिस को तहरीर दी है, जिसमें कहा गया है कि उसके व उसके पुत्र चुन्नालाल के नाम आवास स्वीकृत हुआ है। आरोप है कि ग्राम प्रधान ने गुमराह कर आवास के लिए आए दो लाख 70 हजार रुपये उससे ले लिया। आरोप है कि इसमें घटिया सामग्री एवं ढाई सूत की सरिया लगवाकर निर्माण प्रारंभ कराया। मंगलवार को जब उसने और उसके पुत्र ने घटिया सामग्री को लेकर प्रधान से कहा तो प्रधान व उसका पुत्र गालियां देने लगा और उसके वृद्ध पति को लात घूंसों से पीटने लगा। इसके बाद मजदूरों से निर्माण कार्य की ईंटों व सरियों को निकाला जाने लगा जिसके कारण उसका आवास नहीं बन पा रहा है। महिला ने पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। उधर मामले में प्रभारी बीडीओ दिनेश कुमार ने बताया जहां आवास बन रहा है वहां पर पीछे चीनी मिल का नाला जा रहा है जिसके कारण वहां पर पटान हुआ है जिसमें पैसा ज्यादा व्यय हुआ है प्रधान पर लगाए गए आरोप गलत हैं। प्रधानपति रामलाल मौर्य ने बताया कि ढलान में जमीन थी जिसमें लगभग पांच फुट के बीम लगे हैं जिसके कारण आवास में काफी व्यय आया है। बताया कि लगाए गए सभी आरोप गलत हैं और वह जेई से जितना पैसा अभी तक लगा है, उसकी जांच भी करा सकते हैं।