{"_id":"5c4b3af5bdec22653c2d121c","slug":"161548434165-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेमरी में हरियाणा पुलिस का छापा, युवक को पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सेमरी में हरियाणा पुलिस का छापा, युवक को पकड़ा
विज्ञापन
संपूर्णानगर। थाना क्षेत्र के बमनगर सेमरी निवासी एक युवक को हरियाणा पुलिस ने उसके घर पर छापेमारी कर पकड़ा है, जिसको पुलिस अपने साथ हरियाणा लेकर गई है। बताया जाता है कि युवक पर लूट का मुकदमा दर्ज है, जिसके तहत यह कार्रवाई की गई है। कार्रवाई से आसपास के ग्रामीणों में हड़कंप मचा हुआ है।
बमनगर सेमरी निवासी मलकीत सिंह का पकड़ने के बाद हरियाणा पुलिस ने परिवार को बताया कि पुलिसकर्मी के साथ लूटपाट करने का आरोप है। संपूर्णानगर थाना प्रभारी आदर्श कुमार सिंह ने बताया कि हरियाणा के जिला पानीपत के थाना इसरा क्षेत्र की पुलिस शुक्रवार की देर शाम संपूर्णानगर पहुंची थी। बताया कि पुलिस ने सेमरी निवासी मलकीत सिंह को गिरफ्तार कर अपने साथ हरियाणा लेकर गई है। हरियाणा पुलिस के अनुसार चंडीगढ़ से हरियाणा आते समय किसी पुलिसकर्मी को तमंचे के बल पर लूटकर उसकी बाइक लेकर मलकीत फरार हो गया था, तब से पुलिस को उसकी तलाश थी।