फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Young woman calls off wedding via video call; young man hangs himself

Yamuna Nagar News: युवती ने वीडियो कॉल कर शादी से मना किया, युवक ने लगाया फंदा

Tue, 13 Oct 2026 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 13 Oct 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Young woman calls off wedding via video call; young man hangs himself
विकास। फाइल फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शहर के मुंडा माजरा में प्रेमिका ने वीडियो कॉल कर शादी से इन्कार कर दिया। इसके बाद 27 वर्षीय विकास ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय युवक घर पर अकेला था। कुछ देर बाद प्रेमिका ने उसकी मां को फोन कर बताया कि विकास कॉल नहीं उठा रहा है। मां घर पहुंची तो बेटे का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

मुंडा माजरा निवासी माम कौर ने बताया कि उनके पति की पहले ही मौत हो चुकी है। वह बेटे के साथ रहती हैं। विकास वेल्डिंग का काम करता था। विकास का हिमाचल प्रदेश के कालाअंब की रहने वाली युवती के साथ करीब पांच साल से प्रेम संबंध था। युवती पहले साढौरा क्षेत्र के एक गांव में रहती थीं और उनके घर भी आती-जाती थीं।
विज्ञापन

माम कौर के अनुसार कुछ दिन पहले युवती अपने परिवार के साथ कालाआंब चली गई थी। इसके बाद भी दोनों के बीच बातचीत होती थी। आरोप है कि युवती ने विकास से शादी करने से इन्कार कर दिया। मां का कहना है कि घटना के वक्त विकास की प्रेमिका के साथ वीडियो कॉल पर बातचीत हो रही थी। इसके बाद उसने यह कदम उठा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विकास की मां का आरोप है कि जब वह घर गई तो उसके फोन पर लड़की की वीडियो कॉल देखी। दूसरे कमरे में बेटे का शव फंदे पर लटका था। बेटे का शव देखकर उन्होंने शोर मचाया तो पड़ोसी मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। माम कौर ने आरोप लगाया कि बेटे की मौत के पीछे उसकी प्रेमिका की भूमिका है। उन्होंने पुलिस से युवती से पूछताछ कर मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग की है।
यमुनानगर शहर थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि मृतक विकास के परिजनों ने अभी तक लिखित शिकायत नहीं दी है। विकास के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है। शिकायत और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
युवती की शादी के लिए लिया था एक माह का समय
विकास के मामा गांव टेही निवासी हरि चंद ने बताया कि युवती के परिजन पहले शादी के लिए तैयार नहीं हो रहे थे। दोनों पक्षों की बातचीत हुई तो वह शादी के लिए मान गए। युवती ने कहा कि था कि अभी उसकी परीक्षा है। इसलिए वह एक माह तक शादी नहीं कर पाएगी। एक माह बाद वह विकास से शादी कर लेगी। परंतु 10 दिन के बाद ही युवती ने शादी करने से मना कर दिया। यह बात विकास सहन नहीं कर सका और उसने आत्महत्या कर ली।

विकास की मां को बताई थी पुराने रिश्ते की बात
माम कौर ने बताया कि आठ अगस्त को बेटे विकास का जन्मदिन था। इस मौके पर उसने अपनी गर्लफ्रेंड को भी बुलाया था। युवती ने उन्हें बताया था कि विकास से पहले भी उसका एक अन्य युवक के साथ करीब पांच साल तक प्रेम संबंध रहा था। दोनों की शादी होने वाली थी, लेकिन शादी से एक सप्ताह पहले उनका रिश्ता टूट गया था। बावजूद इसके विकास के परिजन शादी को तैयार हो गए थे।

विकास। फाइल फोटो

विकास। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed