फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Violent clash in Tilanga; 10 injured, including six women

Bhadohi News: तिलंगा में खूनी संघर्ष, छह महिला समेत 10 घायल

Tue, 13 Oct 2026 01:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Violent clash in Tilanga; 10 injured, including six women
गोपीगंज। कोतवाली क्षेत्र के तिलंगा गांव में सोमवार को लकड़ी हटाने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इसमें महिला समेत 10 लोग घायल हो गए। सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद पांच लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। दोनों पक्षों ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

तिलंगा गांव में एक लकड़ी हटाने को लेकर दो पक्षों में सुबह कहासुनी हुई। जिसके बाद दोनों तरफ से लाठी डंडे चलने लगे। मारपीट में एक पक्ष से चंद्रभान सिंह (50), प्रिंस सिंह (20), शीतला देवी (45), राजकुमारी देवी (24) पत्नी सागर सिंह, रिंकी देवी (25) पत्नी शारदा सिंह, निशा सिंह (40) पत्नी चंद्रभान सिंह, उदय प्रताप सिंह (52), महाबली सिंह (56), रीमा सिंह (34), अनीता देवी (40) पत्नी विजय प्रताप सिंह समेत 10 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को एंबुलेंस के ईएमटी आशीष कुमार और पायलट उमाकांत ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भर्ती कराया। प्रभारी निरीक्षक सच्चिदानंद पांडेय ने कहा कि दोनों पक्ष से तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed