फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jewelry worth four lakhs stolen after breaking the lock of a locked house.

Jhansi News: बंद मकान का ताला तोड़कर चार लाख के जेवरात चोरी

Tue, 13 Oct 2026 01:41 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Jewelry worth four lakhs stolen after breaking the lock of a locked house.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मऊरानीपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला परवारीपुरा गणेशीबाई डिग्री कॉलेज के पास स्थित एक किराए के मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोर करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए।

मूल रूप से टोड़ी फतेहपुर निवासी मनोहर लाल ने कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया। बताया कि वह मऊरानीपुर के परवारीपुरा में सुमित खरे के मकान में किराए पर रहते हैं। शनिवार को वह अपने परिवार के साथ टोड़ी फतेहपुर गए हुए थे। सोमवार सुबह जब वह वापस अपने किराए के मकान पर पहुंचे तो मुख्य गेट का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखने पर अलमारी का लॉक टूटा हुआ था और उसमें रखे जेवरात गायब थे। अलमारी से चांदी के दो कमरबंद, बड़ी पायल, गुच्छा, हार, दो चूड़ी, एक जंजीर, सोने का एक मंगलसूत्र, एक जोड़ी झुमकी व भाला समेत लगभग चार लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में चोरी की घटना का जल्द खुलासा करने व चोरी गए जेवरात बरामद कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed