फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Medical examination of 50 candidates held at Police Lines; three found unfit.

Auraiya News: पुलिस लाइन में 50 अभ्यर्थियों का मेडिकल, तीन मिले अनफिट

Tue, 13 Oct 2026 01:40 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Medical examination of 50 candidates held at Police Lines; three found unfit.
औरैया। होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया के तहत स्वास्थ्य परीक्षण का अहम चरण शुरू हो गया है। सोमवार को शहर स्थित पुलिस लाइन में पहले दिन 50 अभ्यर्थियों की मेडिकल जांच की गई, जिसमें से तीन अभ्यर्थी अनफिट पाए गए। प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया है।
विज्ञापन

लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा पास करने वाले कुल 332 अभ्यर्थियों का मेडिकल होना है, जिसमें 60 महिला और 272 पुरुष शामिल हैं। सोमवार को 50 पुरुष अभ्यर्थी जांच के लिए पहुंचे। मेडिकल बोर्ड ने उनकी जांच की। वहां विभाग के अधिकारी ने उनके चरित्र सत्यापन की जांच की। पहले दिन एक भी महिला अभ्यर्थी नहीं पहुंची। फिलहाल जिले में 410 होमगार्ड है। जिला कमांडेंट प्रेम प्रशांत ने बताया कि मेडिकल जांच की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहले दिन 50 अभ्यर्थी जांच के लिए पहुंचे थे। मंगलवार को भी जांच जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed