{"_id":"5c3e3455bdec22733d44cced","slug":"161547580501-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुधवा में दो पक्षों में मारपीट-पथराव, सिपाही से धक्का मुक्की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुधवा में दो पक्षों में मारपीट-पथराव, सिपाही से धक्का मुक्की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महेवागंज (लखीमपुर खीरी)। थाना फूलबेहड़ क्षेत्र के गांव दुधवा मिदनियां में छुट्टा पशुओं को लेकर सोमवार की शाम बवाल हो गया। गांव के दो पक्ष आपस में भिड़ गए और जमकर मारपीट के साथ ईंट-पत्थर चले, जिसमें सात लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे यूपी 100 के सिपाही से भी उपद्रवियों ने धक्कामुक्की की। सिपाही की तहरीर पर पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
दुधवा मिदनियां गांव निवासी शत्रोहन का खेत गांव के छोर पर है। आरोप है कि गांव के ही रामसागर ने सोमवार दोपहर घर के पास घूम रहे छुट्टा पशुओं को हांका तो पशु शत्रोहन के खेत मे घुस गए। इसको लेकर दोनों पक्षों मेें कहासुनी हो गई। बुजुर्गों ने बीचबचाव कराकर मामला शांत करा दिया। शाम को फिर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते दोनों तरफ से ईंट पत्थर चलने लगे। गांव में अफरातफरी मच गई। मारपीट और पथराव में एक तरफ से शत्रोहन, रमेश, श्रवण और दूसरे पक्ष के रामसागर, लाले, प्रेमवती और हरेराम घायल हो गए। ग्रामीणों ने यूपी 100 पुलिस, को मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंचे सिपाही बलवीर ने सभी को थाने चलने को कहा। इस पर कुछ लोग सिपाही से उलझ गए। प्रत्यक्षदर्शी बताते हैं कि गाली गलौज करते हुए धक्कामुक्की की। अपने को घिरा देख सिपाही ने फूलबेहड़ कोतवाली पुलिस को सूचना दी। मौके पर थाना फूलबेहड़ सहित कई थानों की फोर्स भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों पक्षों के नौ लोगों को मौके पर ही दबोच लिया। साथ ही घायलों को पीएचसी ले जाकर मरहमपट्टी कराई। फूलबेहड़ पुलिस ने सिपाही बलबीर सिंह की तहरीर पर दोनों पक्षों से शत्रोहन, रमेश, दीपक, जसपाल, विनोद उर्फ मोनू, मनोज, हरेराम, रामसागर और लाले के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 148, 149, 323, 504, 506, 336, 352 सहित कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
छुट्टा पशुओं को लेकर ग्रामीणों के दो पक्षों में मारपीट और पथराव हो गया था। सूचना पर यूपी 100 पुलिस मौके पर गई थी। सिपाही ने जब समझाने की कोशिश की तो उसके साथ धक्कामुक्की की गई। सिपाही की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
- घनश्याम राम, प्रभारी निरीक्षक थाना फूलबेहड़