फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   लूटपाट करने के आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई

लूटपाट करने के आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई

Thu, 20 Sep 2018 07:08 PM IST
Updated Thu, 20 Sep 2018 07:08 PM IST
विज्ञापन
लूटपाट करने के आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई
लूटपाट करने के आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई
विज्ञापन

महिलाओं को भ्रमित कर लूट लेते थे जेवर-नकदी
हरदोई जिले के पिहानी थाना क्षेत्र का है गैंग
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। राह चलती महिलाओं को भ्रमित कर नकदी-जेवर लूटने वाले गिरोह के सदस्यों पर सदर कोतवाली पुलिस ने शिकंजा कसा है। पुलिस ने गैंग पंजीकृत कर गैंग लीडर नसीम ताहिर समेत तीन आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की रिपोर्ट दर्ज कर है।

शहर में काफी समय से राह चलती महिलाओं को कुछ युवक झांसे में लेकर नकदी-जेवर लूट लेते थे। 28 अगस्त को शहर की गढ़ी रोड निवासी पुष्पा देवी के कुंडल, चेन और दो अंगूठी लूटकर फरार हो गए थे। पुलिस ने पांच दिन पहले एक आरोपी को गिरफ्तार कर चालान भेज दिया था। सदर कोतवाल अशोक कुमार पांडेय ने बताया कि हरदोई जिले के थाना पिहानी के गांव महमूदपुर सरैंया निवासी नसीम ताहिर का सुसंगठित आपराधिक गिरोह है। गिरोह के सदस्य महमूदपुर सरैंया निवासी नबी अहमद और तारे हैं। गैंगलीडर अपने साथियों के साथ अवैध तरीके से धन अर्जित करते हैं। गिरोह के सदस्य गैंगलीडर के साथ मिलकर चोरी, लूट और महिलाओं को बातों में फंसा कर जेवर उतरवा लेते हैं और नकदी भी लूट लेते हैं। ठगी की घटना जगह बदल कर करते हैं। 27 जुलाई 18 को सोनभद्र जिले के थाना कर्मा के गांव पागिया खैराई निवासी महताब अहमद से 13 हजार रुपये चोरी कर लिए थे। उन्होंने बताया कि तीनों आरोपी वर्तमान समय में जेल में हैं। प्रभारी निरीक्षक की तहरीर पर सदर कोतवाली पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। गैंग पंजीकृत भी किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed