{"_id":"59e244c94f1c1b86698b5d3b","slug":"161508000969-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्थडे पर तमंचा लेकर किया डिस्को, पड़ोसी हुआ जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बर्थडे पर तमंचा लेकर किया डिस्को, पड़ोसी हुआ जख्मी
Updated Sat, 14 Oct 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजुआ।
बर्थडे के मौके पर तमंचा लेकर डिस्को करने की एक युवक की जिद ने पड़ोसी को जख्म दे दिया। पड़ोसी इसी बर्थडे पार्टी में आमंत्रित थे और सबके साथ पार्टी इंज्वाय कर रहे थे। तभी अचानक एक फायर हुआ और गोली युवक के कंधे पर जा लगी। रात को ही घायल को पहले भीरा थाने लाया गया। भीरा पुलिस ने तहरीर लेकर घायल को मेडिकल के लिए अस्पताल भेज दिया।
भीरा थाना क्षेत्र के अंबारा गांव का मामला है। गांव के विदेश सिंह के परिवार में बर्थडे पार्टी चल रही थी। पार्टी में गांव के करीब 30 लोग आमंत्रित थे, इन्हीं मेहमानों की लिस्ट में गांव के आलोक कुमार अवस्थी (26) पुत्र उदय भानु अवस्थी भी शामिल थे। मौकेे पर मौजूद मेहमान घर के बाहर थे, घर के अंदर म्यूजिक पर डांस और केक काटा जा रहा था, तभी अचानक एक फायर की आवाज आई, लोग कुछ समझ पाते इससे पहले ही आलोक गेट के पास गिर गया, लोगों ने देखा कि आलोक के कंधे पर गोली लगी है। घायल आलोक को पहले भीरा अस्पताल एवं थाने पर ले गए। पुलिस ने आलोक की तहरीर लेकर उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा है। घायल के पिता उदय भानु के मुताबिक आलोक का दिन में एक्स-रे हो गया था, अभी गोली निकालने के लिए लखनऊ ले जाने की बात डॉक्टर कह रहे हैं।