{"_id":"59c508b74f1c1b1e688b5f7d","slug":"161506085047-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूली बस की टक्कर से साइकिल सवार की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूली बस की टक्कर से साइकिल सवार की मौत
Updated Fri, 22 Sep 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संपूर्णानगर।
पलिया-संपूर्णानगर रोड पर गोविंदनगर में एक स्कूल बस ने साइकिल चालक को टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक संपूर्णा नगर चीनी मिल में ड्यूटी करने जा रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भिजवाया है।
भारत-नेपाल सीमा के निकटवर्ती गांव गोविंदनगर निवासी ढोमन यादव का 50 वर्षीय पुत्र सूरज यादव संपूर्णानगर किसान सहकारी चीनी मिल में ड्यूटी करता है। वह घर से साइकिल से निकला था। सूरज पलिया-संपूर्णानगर रोड पर पहुंचा ही था कि सामने से आ रही तेज रफ्तार एक स्कूली बस ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी, जिसमें वह रोड किनारे गिर गया। गांव के लोगों ने उसे संपूर्णानगर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे पलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रेफर कर दिया गया। पलिया में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। घटना के बाद मृतक सूरज यादव का कोई घरवाला मौके पर मौजूद नहीं था, जिसके बाद गोविंदनगर निवासी चंद्रप्रकाश सिंह ने मृतक की तरफ से चालक के विरूद्ध थाना संपूर्णानगर में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।