फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   बाघ को सामने देख युवक के होश उड़े

बाघ को सामने देख युवक के होश उड़े

Tue, 12 Sep 2017 11:19 PM IST
Updated Tue, 12 Sep 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
बाघ को सामने देख युवक के होश उड़े
tiger attack
बांकेगंज।
विज्ञापन

कस्बे के निकट बड़ी नहर के पनसब्बी पुल पर मैलानी रेंज की जटपुरा बीट जंगल से निकला बाघ वहां से गुजर रहे राहगीर के सामने पहुंच गया। बाघ को सामने आता देख युवक के होश उड़ गए। उसने शोर मचाते हुए जैसे-तैसे वहां से भागकर अपनी जान बचाई। युवक ने इसकी सूचना फोन से फॉरेस्ट गार्ड सुखपाल सिंह को दी।

वाकया मंगलवार शाम छह बजे का है। कस्बे से सटे गांव कोठीपुर निवासी युवक रामचंद्र (40) बड़ी नहर के रास्ते से जटपुरा बीट जंगल से सटे खेत में फसल की रखवाली करने जा रहा था। इसी बीच पनसब्बी पुल के निकट जंगल से निकला एक बाघ अचानक उसे सामने से आता दिखाई दिया। बाघ को सामने आता देख रामचंद्र ने हिम्मत जुटा कर शोर मचाना शुरू कर दिया। युवक के शोर मचाने पर बाघ नहर पटरी को छोड़ जंगल के अंदर चला गया। सूचना पर पनसब्बी पुल पर पहुंचे फॉरेस्ट गार्ड सुखपाल सिंह को वहां बाघ के ताजे पद चिन्ह मिले हैं। उन्होंने बाघ की मौजूदगी की पुष्टि करते हुए लोगों से उधर न जाने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed