फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   प्रधान के भाई को मारी गोली

प्रधान के भाई को मारी गोली

Sun, 30 Jun 2019 12:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
प्रधान के भाई को मारी गोली
प्रधान के भाई को मारी गोली
विज्ञापन

अमीरनगर। क्षेत्र के गांव गरदहा में घर के बाहर हो रहे ग्राम प्रधान के भाई को किसी ने गोली मार दी। गोली उसके पैर में लगी। प्रधान ने कुछ लोगों पर रंजिशन गोली मारने का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है। घटना की तहरीर अभी पुलिस को नहीं दी गई है। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गांव गरदहा निवासी जहीर खां ने बताया कि उनका भाई शकील खां (32) शुक्रवार की रात घर के बाहर सो रहा था। रात करीब पौने एक बजे घर से कुछ दूरी पर पूरब स्थित गन्ने के खेत में चार-पांच लोग दिखाई दिए। भाई ने जब उन्हें ललकारा तो उन लोगों ने गोली चला दी। गोली शकील खां के दाहिने पैर के पंजे में लग गई, जिससे भाई घायल हो गया। गोली चलने की आवाज और भाई की चीखपुकार पर परिवार के लोग और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घायल भाई को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। उधर पुलिस चौकी अमीरनगर प्रभारी केके यादव ने बताया कि गोली लगने की घटना संदिग्ध है। उनका कहना है कि यदि कोई जान से मारने के लिए गोली चलाएगा तो वह पैर के पंजे पर क्यों फायर करेगा। उन्होंने बताया कि अभी घटना की तहरीर नहीं मिली है। फिर भी पुलिस मामले की जांच कर रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed