{"_id":"5d0fc3a78ebc3e6ba5176f17","slug":"15613141989-lakhimpur-news106","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक गट्ठर मक्का के खातिर शिवकुमार को मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
एक गट्ठर मक्का के खातिर शिवकुमार को मार डाला
विज्ञापन
धौरहरा। एक गट्ठर मक्का किसान शिव कुमार की मौत का कारण बन गया। उसने एक खेत से एक गट्ठर मक्का चोरी कर लिया था जिसके चलते उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई। पुलिस की गिरफ्त में आए पांचों आरोपियों ने यह बात कुबूल की।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि भकुरहिया गांव निवासी शिव कुमार यादव (52) पुत्र हरद्वारी अपने गन्ने की खेत की रखवाली करने सुबह आठ बजे घर से गए था। शाम तक नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। दोपहर बाद मृतक के पुत्र संदीप और संजय यादव ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी कि उसके पिता शिवकुमार यादव का शव मुबारक के खेत में पड़ा है। मृतक के पुत्र संजय यादव की तहरीर पर बेहनन पुरवा गांव निवासी इकबाल, अफजाल, कबील, मुबारक और मुबारक के पुत्र खग्गू के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। पुलिस तब से आरोपियों की तलाश कर रही थी, लेकिन वह पुलिस के हाथ नहीं आ रहे थे। रविवार की सुबह अलग-अलग स्थानों पर छापा मारकर पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शिवकुमार ने उनके खेत की मक्का चोरी से काट ली थी। इस पर आवेश में आकर उन लोगों ने शिवकुमार की हत्या कर दी थी। पुलिस ने पांचों आरोपियों का चालान कर दिया है।